जालौन उरई---------: उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन के मुख्यालय उरई में कोरोना वायरस के भय से घरों में कैद गरीब मजदूरों को भोजन की किल्लत न होने देने के संकल्प के तहत शहर कोतवाल शिवगोपाल वर्मा के निर्देशन मे मार्वल व्यवसाही प्रेमचन्द्र अग्रवाल उर्फ़ पिन्टू सेठ व उनके सहयोगी के साथ मे सामजिक कार्यकर्ता अलीम सर,हाजी नासिरउददीन एडवोकेट ने आज अपने सहयोगियों के साथ शहर के करसान रोड साट फ़ुटा पटेल नगर उरई के पास चिन्हित लोगो को सूखा राहत सामग्री वितरित की गई है l सामग्री आटा, चावल, दाल, आलू, व्याज, मसाला नमक का पैकिट, साबुन इत्यादि सामग्री वितरित की गई l
बताते चले कि शहर का मुहल्ला करसान रोड साट फ़ुटा पटेल नगर उरई मे ,यहां पर सबसे ज्यादा दूसरे शहरों मे रहने वाले कुल्फ़ी का काम करने वाले दूसरे शहरो व राज्य मे जाकर पानी पूडी, आइस्क्रीम बेच कर अपना जीवन यापन करते थेl लाक डाउन होने के बजह से काम व पैसा न होने के कारण ऐसे व्यक्तियों व महिलाओं को राहत सामग्री वितरित की गई साथ ही उनसे अपील की गई अपने-अपने घरों में रहें ,सामजिक दूरी बनाये रखें l साफ़ सफ़ाई का ख्याल रखें लाक डाउन का पालन करे , एक जिम्मेदार नागरिक बनकर प्रशासन के निर्देशों का पालन करे l पिन्टू सेठ, कुलदीप, अग्रवाल ,सुरेश, प्रमोद कुमार मार्वल वाले, शुभम अग्रवाल ,हिन्दुस्तान मार्वल वाले पो, अजय ठेकेदार, मौसम कुशवाहा, समाजसेवी ने अपने साथियों के साथ पहुंच कर गरीब लोगों को सूखा राहत सामग्री वितरित किये।
No comments:
Post a Comment