पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में 2 पहिया व चार पहिया वाहन का सघन चेकिंग अभियान - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Monday, 13 April 2020

पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में 2 पहिया व चार पहिया वाहन का सघन चेकिंग अभियान

जालौन उरई--------: उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन तेजतर्रार पुलिस अधीक्षक डॉ सतीश कुमार के नेतृत्व में कोविड 19 कोरोना वायरस संक्रमण के लोक् डाउन के 20वे दिन सघन वाहन  चेकिंग अभियान चलाया गया और जो भी व्यक्ति इस लॉक डाउन के दौरान घरों से निकले और दोपहिया वाहनो में हेलमेट नहीं लगाए पाए गए उनका पुलिस ने चालान किया। इस तरह ४७ वाहन चालको का चालान हुआ और 12 हजार से अधिक सम्मन पुलिस ने इनसे वसूल किया।
पुलिस अधीक्षक डा.सतीश कुमार के नेतृत्व में एसपी कार्यालय के बाहर अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने एक-एक बाइक चालक को रोका और उनसे पहले पूछा कि लॉक डाउन के दौरान किसलिए निकलें हुए है। वहीं हेलमेट क्यों नहीं लगाए जिसका लोगो ने अलग-अलग तरीके से जबाब दिया। पुलिस अधीक्षक ने सख्त हिदायत दी कि लॉक डाउन चल रहा है ऐसे में बिना आवश्यक कार्य के घरों से बिल्कुल न निकलें और जरूरत पड़ती भी है तो दोपहिया वाहन चालक हेलमेट और चारपहिया वाहन चालक सीट बेल्ट, कागजात अवश्य साथ लेकर चलें अन्यथा की स्थिति में उनका चालान होगा। वहीं उन्होने कहा कि हम सभी की जिम्मेंदारी है कि नियम के साथ चलें, पुलिस को चालान न करना पड़ें। वही इस वाहन चेकिंग अभियान मेें नियम विरूद्व बिना हेलमेट और अन्य कारणो से चल रहीं ४७ गाडिय़ों को पकड़ा गया और 12 हजार 2 सौ सम्मन शुल्क पुलिस ने वसूल किया। इस मौके पर ट्रॉफिक इंस्पेक्टर लखन लाल यादव, समरजीत व सचिन उपस्थित रहें।

No comments:

Post a Comment

Pages