प्राप्त जानकारी के अनुसार उरई के मोहल्ला तिलक नगर निवासी मलिका (62) पत्नी आबिद अली शनिवार को आटा थाना क्षेत्र के NH 27 स्थित सब्जी मंडी में सब्जी लेने गई थी। सब्जी खरीदने के बाद घर जाने के लिए वह हाईवे पार करने लगी। तभी कानपुर से झांसी की ओर जा रहे ट्रक ने उन्हें रौंद दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। हाईवे पर खून से लथपथ वृद्धा महिला को देख राहगीरो ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बताते हैं कि मलिका उरई में अपनी एक लड़की के साथ रहकर सब्जी बेचने का काम करती थी।
जालौन उरई------- :उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन मामला जनपद जालौन का है जहां पर आटा NH27 पर सब्जी मंडी के सामने सड़क पार कर रही वृद्धा को ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। संकट मोचन चौकी प्रभारी रामप्रकाश ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर ट्रक थाने लाकर खड़ा करा दिया।
No comments:
Post a Comment