पेड़ पर लटकता मिला युवक का शव हत्या या आत्महत्या - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Wednesday, 29 April 2020

पेड़ पर लटकता मिला युवक का शव हत्या या आत्महत्या

जालौन उरई --------:उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन सारा विश्व वैश्विक महामारी कोरोना वायरस संक्रमण से जूझ रहा है वहीं उत्तर प्रदेश के  जनपद जालौन में आटा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम चमारी में एक 22 वर्षीय युवक का शव नीम के पेड़ से लटकता मिला उसमें आशंका जताई जा रही है यह हत्या है या आत्महत्या आटा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम चमारी गांव निवासी हीरामन के बेटे शिवचरण (22) का शव बुधवार सुबह गांव के बाहर लगे नीम के पेड़ पर लटका मिला। घर वालों को सूचना मिली तो कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष जीतेंद्र कुमार ने शव उतरवाकर जांच-पड़ताल की। मृतक की मां पार्वती ने बताया कि मंगलवार रात घर में सभी लोग सो रहे थे। जब वह देर रात जागी तो बेटा वहां नहीं था। सुबह बेटे के मौत की जानकारी मिली। थानाध्यक्ष का कहना है मामला आत्महत्या का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों का पता चल पाएगा। परिजनों ने अभी कोई तहरीर नहीं दी है। शिवचरण तीन भाइयों में सबसे छोटा था। वह पानी-पूरी का काम करता था।


No comments:

Post a Comment

Pages