लखनऊ--------उत्तर प्रदेश मामला कानपुर शहर के चमनगंज का है जहां पर कानपुर शहर में मिले तब्लीगी जमातियों में आठ कोरोना संक्रमित मिलने से कई इलाकों को पूरी तरह सील कर दिया गया है। कोरोना हॉटस्पॉट एरिया के चमनगंज इलाके में घरों का सर्वे कर रहीं स्टॉफ नर्सों से कुछ मनचलों ने छेड़खानी की। विरोध पर अभद्रता करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके चारों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कानपुर शहर में 13 कोरोना हॉटस्पाॅट एरिया घोषित हैं और इन क्षेत्रों को पूरी तरह से सील कर दिया गया है। यहां पर आवाजाही बंद है और पुलिस निगरानी कर रही है। इन क्षेत्रों में मिले तब्लीगी जमातियों में आठ कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसके चलते इन इलाकों में घर घर सर्वे कराया जा रहा है ताकि उनके संपर्क में आए लोगों की जानकारी हो सके। स्वास्थ्य महकमे की स्टॉफ नर्स घर घर जाकर लोगों को जागरूक करने के साथ किसी तब्लीगी जमात के संपर्क में आने की जानकारी भी हासिल कर रही हैं।
No comments:
Post a Comment