तहसील में सुबह सात से 11 बजे तक फल, सब्जी, दूध, किराना व मिठाई की दुकानें खुलेंगी। आधा घंटा बाद साढ़े 11 बजे से शाम साढ़े चार बजे तक जनरल स्टोर, मोबाइल, घड़ी, पंखा, रेडीमेड तथा कृषि यंत्रों की दुकानें के शटर उठेंगे। एक दिन एक साइड फिर दूसरी साइड की दुकानें खुलेंगी। ---
जालौन उरई ------: उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन कोरोना वायरस संक्रमण वैश्विक महामारी के चलते लॉक डाउन 3 के दौरान तहसील क्षेत्रों में बाजार खुलने का समय निर्धारित करने के लिए बुधवार को व्यापारियों संग एसडीएम ने बैठक की। जालौन में सुबह 7 से 11 खानपान तो आधा घंटा बाद अन्य चीजों की दुकान खोलने का निर्णय लिया गया। समय तय होने के बाद आज गुरुवार से लोगों को राहत मिलना शुरू हो जाएगी। पान-गुटखा की दुकानों पर पूर्णत: पाबंदी रहेगी। जालौन में एसडीएम सुनील कुमार शुक्ला ने बताया कि गुरुवार से पूर्व की भांति आवश्यक सामग्री की दुकानें सुबह सात से 11 बजे तक खुलेंगी, जिसमें किराना, सब्जी, फल, दूध, दही, पनीर, मिठाई, कीटनाशक जैसी आवश्यक सामग्री की दुकानें खुलेंगी। सुबह 11 बजे से आधा घंटे पूरा बाजार बंद रहेगा। गैर जरूरी वस्तुओं जैसे इलेक्ट्रॉनिक, इलेक्ट्रिकल्स, रेडीमेड, जनरल स्टोर, हार्डवेयर, शीतलपेय, आटो पार्ट्स की दुकानें साढ़े 11 बजे से साढ़े चार बजे तक खुलेंगी। कदौरा व कालपी में सुबह आठ बजे से दोपहर 12 बजे तक संपूर्ण व्यापारिक प्रतिष्ठानों को खोलने का आदेश है। रामपुरा में व्यापारियों ने एसडीएम से सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक दुकान खोलने की मांग की। कोंच में भी बदल गया नियम
No comments:
Post a Comment