झांसी मेडिकल कॉलेज से मंगलवार की रात आई रिपोर्ट में बल्लभनगर निवासी युवक पॉजिटिव मिला था। रात में ही उसके संपर्क में रहने वालों की तलाश शुरू हुई। पता चला कि कस्बे के बाजार मोहल्ला निवासी युवक उसके संपर्क में रहा था। बुधवार की सुबह एंबुलेंस लेकर पहुंची टीम ने उसके परिवार के छह सदस्यों के सैंपल लिए और मुख्यालय लेकर चले गए। घर व दुकान को सील करने के साथ मोहल्ले को सैनिटाइज किया गया। चिकित्सा प्रभारी अशोक चक ने बताया कि परिवार के छह लोगों का सैंपल जांच के लिए भेजा गया है। स्वास्थ्य परीक्षण के बाद होम क्वारंटाइन कर दिया गया। ईओ सुनील कुमार ने कहा कि जब तक जांच रिपोर्ट नहीं आ जाती है, जब तक आसपास के दुकानदार दुकानें नहीं खोलें।
जालौन उरई/कदौरा-–---- : उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन के मुख्यालय उरई के बल्लभनगर निवासी कोरोना संक्रमित के तार कदौरा कस्बे से जुड़े मिले हैं। संक्रमित के संपर्क में रहने वाले युवक के छह सदस्यीय परिवार का सैंपल लिया गया। जिला अस्पताल से आई टीम एंबुलेंस से सभी को साथ ले गई। घर व उसमें बनी दुकान को सील कर दिया गया। मोहल्ले को सैनिटाइज कराया गया है।
No comments:
Post a Comment