जनपद में अब कोरोना पॉजिटिव की संख्या पहुंची 12 - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Friday, 8 May 2020

जनपद में अब कोरोना पॉजिटिव की संख्या पहुंची 12


 उरई--------: उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन  कोरोना वायरस संक्रमण  ने अब जनपद जालौन में पैर पसार लिए हैं जनपद में कोरोना संक्रमित निकलने का सिलसिला लगातार बढ़ता ही जा रहा है। जिससे प्रशासन के हाथ पैर फूल रहे हैं जनपद जालौन के मुख्यालय उरई में  हाल ही में  बल्लभ नगर उरई में जो व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया था उसके भतीजे जो बल्लभ नगर और बहीनोई जो कदौरा के निवासी है दोनो की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आयी है
अब जनपद में कोरोना पॉजिटिव की कुल संख्या 12 हो गयी है बताते चले कि कृष्णा नगर उरई में जो महिला कोरोना पॉजिटिव पायी गयी थी उनके यहाँ एक सब्जी बेचने वाला कोरोना पॉजिटिव निकला था।  उसका 4 मई को सेम्पल भेजा गया था।  जिसकी  रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आयी है। अब जनपद में  कोरोना पॉजिटिव की कुल संख्या 9 हो गयी थी।
मालूम हो कि उक्त महिला का बेटा व बेटी की पहले ही पॉजिटिव रिपोर्ट आ चुकी थी। साथ उसी नर्सिंगहोम में भर्ती एक महिला का पति भी पॉजिटिव निकला था। अब उक्त महिला के बेटा व बेटी के अलावा उनके घर सब्जी देने वाले की रिपोर्ट पॉजिटिव आने से जनपद में कोरोना पॉजिटिव की संख्या 9 पहुंच चुकी थी। जनपद में रोज कोरोना संक्रमित की बढ़ रही संख्या से लोगों में दहशत बढ़ने लगी हैइसके बादजालौन में एक नवयुवक निकला कोरोना पॉजिटिव, जालौन में हुए 10 कोरोना  पॉजिटिव केस मुख्यालय स्थित तिलक नगर उरई निवासी एक BSc का छात्र जो लल्ला सिंह महाविद्यालय कोंच रोड उरई में अध्ययनरत है  जिसने स्वयं आकर बताया की उसके गले मे दर्द है जिससे बाद छात्र का सेम्पल लेकर झाँसी भेजा गया जिसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आयी थी
अब जनपद में कोरोना पॉजिटिव की कुल 10 हो गयी थी इसके बाद दो और कौराना पॉजिटिव पाए गए हैं इसका विवरण ऊपर दिया गया है जो एक बल्लभ नगर निवासी व दूसरा कदौरा निवासी है अब जनपद में कुल कोरोना वायरस  संक्रमितों की संख्या 12 पर पहुंच गई है

No comments:

Post a Comment

Pages