उरई में रेड जॉन को छोड़कर बाकी जगह की दुकानें खोलने की इजाजत - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Wednesday, 6 May 2020

उरई में रेड जॉन को छोड़कर बाकी जगह की दुकानें खोलने की इजाजत

जालौन उरई --------: उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन  वैश्विक महामारी कोरोना वायरस संक्रमण के चलते lockdown 3 के दौरान डीएम ने जनप्रतिनिधियों से चर्चा के की इसके बाद उन्होंनेे अवगत कराया कि  रेड जोन को छोड़कर बाकी जगह की दुकानें खोलने की इजाजत दे दी। मंडियां भी सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक खोली जा सकेंगी। डीएम ने कहा कि हॉटस्पॉट होने से शहर में पूर्ववत व्यवस्था लागू रखी जाए। जो लोग बाहर से लौटकर आ रहे हैं और जांच में किसी तरह के लक्षण नहीं नजर आते हैं, उनको होम क्वारंटाइन किया जा सकता है। मंडियां भी आठ से दो तक खोली जाएं। उरई की मंडी न खोलकर नवीन गल्ला मंडी में चाहें तो गल्ला व्यापारी व्यापार कर सकते हैं। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष रामेंद्र सिंह बना जी, विधायक नरेंद्र सिंह जादौन, सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा, माधौगढ़ विधायक मूलचंद निरंजन उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages