प्रेम विवाह करने वाली युवती की संदिग्ध अवस्था में मौत मायके पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोप - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Monday, 8 June 2020

प्रेम विवाह करने वाली युवती की संदिग्ध अवस्था में मौत मायके पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोप

 जालौन उरई----------: उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन के विकासखंड कादौरा में  प्रेम विवाह करने वाली युवती की संदिग्ध परिस्थिति में मौत होने पर मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। मुकदमा दर्ज कराने के लिए थाने में तहरीर दे दी गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कदौरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम कुआंखेड़ा निवासी जहान सिंह ने कदौरा थाने में तहरीर देकर बताया कि उसकी पुत्री अनिवेशिका ने प्रशांत कुमार के साथ 27 मार्च 2018 को कदौरा के ब्लाक के समीप मंदिर में विवाह किया था, बाद में ससुराल वाले उसकी बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। 7 को उसकी पुत्री का फोन आया और उसने बताया कि ससुराल वाले उससे एक लाख रुपये व चार पहिया वाहन की मांग को ले कर मारपीट कर रहे हैं। वह पुत्री के घर पहुंचे तो देखा कि पति प्रशांत, सास रामजानकी, जीजा राम मोहन, ननद अनीता उसको एक मारुति में मृत अवस्था में डाल कर ले जा रहे हैं। जब उन लोगों से पूंछा तो बताया कि उसकी मौत हो गई है। इसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र सिंह ने कहा कि मामले की तहरीर मिल गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की जांच की जाएगी।

No comments:

Post a Comment

Pages