लखनऊ----------:उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जनपद में शुक्रवार की सुबह करीब साढ़े पांच बजे भीषण सड़क सड़क दुर्घटना हो गई जहां पर सेक्सी भोजपुरी नवाबगंज थाना क्षेत्र के वाजिदपुर में ट्रक और स्कॉर्पियो की सीधी आमने सामने टक्कर में एक ही परिवार के नौ लोगों की मौत हो गई। मृतकों में पांच पुरुष, तीन महिलाएं एक बालक शामिल है। इनके साथ के एक व्यक्ति को गंभीर अवस्था में इलाज के लिए लखनऊ भेजा गया है। ये सभी स्कॉर्पियो से हरियाणा से बिहार जा रहे थे। पुलिस के मुताबिक यह लोग बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले हैं। शवों को स्कॉर्पियो से काटकर बाहर निकाला गया। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद प्रतापगढ़ के नवाबगंज थाना क्षेत्र के वाजिदपुर में सुबह ट्रक और स्कॉर्पियो की आमने सामने टक्कर हो गई। पता चला है कि हरियाणा से स्कॉर्पियो बिहार जा रही थी। तेज आवाज सुनकर आसपास रहने वालों की नींद टूटी और वह घटनास्थल की ओर भागे। वहां का नजारा देख लोग दहल गए। स्कार्पियो पूरी तरह से ट्रक के अंदर घुसी थी और उसमें सवारों की चीख-पुकार मची थी। इसी बीच सूचना पाकर वहां नवाबगंज पुलिस भी पहुंच गई।
.jpg)
गैस कटर से स्कार्पियो काटकर अंदर फंसे लोगों को निकाला गया
पुलिस ग्रामीणों के सहयोग से किसी प्रकार गैस कटर आदि से स्कार्पियो की बॉडी को काट काटकर उसमें फंसे शवों को निकाला गया

तेज आवाज सुनकर ग्रामीण जब घटनास्थल पर पहुंचे तो वहां का नजारा देख उनकी सांसें अटक गई थीं। ट्रक में स्कार्पियो पिचक गई थी। अंदर बैठे लोगों की चीत्कार सुन उनका दिल दहल गया। पुलिस को सूचना देकर ग्रामीण स्कार्पियो में सवार लोगों को बाहर निकालने का जतन कर रहे थे लेकिन बुरी फंसे लोगों को बाहर नहीं निकाल पा रहे थे। यही बेबसी पुलिस की भी थी। तत्काल गैस कटर आदि से बॉडी को काटकर किसी प्रकार लोगों को बाहर निकाला गया।
No comments:
Post a Comment