झांसी------: उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड के जनपद झांसी में कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण बारातियों की सीमित संख्या के बीच भी दूल्हा बने एक युवक को निराश होना पड़ा। मामला शनिवार का है। युवक घर के लोगों के साथ बारात लेकर पहुंचा, लेकिन उसकी होने वाली दुल्हन ने विवाह से मना कर दिया और तमाम लोगों के साथ पुलिस के हस्तक्षेप के बाद भी मंदिर में अपने प्रेमी के गले में जलमाल डालकर उसे जीवन साथी चुन लिया।
झांसी में शनिवार को एक हैरान करने वाला मामला सामने आया। लॉकडाउन के बीच एक दूल्हा बना युवक चंद बारातियों के संग अपनी नई नवेली दुल्हन के साथ सात फेरे लेने के लिए उसके दरवाजे पहुंचा। मामला लहचूरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम धवाकर का है। यहां रहने वाली एक लड़की की शादी 30 मई को तय थी। जिसके चलते मड़वा गांव का रहने वाला दूल्हा बारातियों के साथ धवाकर गांव में दुल्हन के दरवाजे पहुंच गया। वह तो पहुंच गया, लेकिन दुल्हन का मन तो प्रेमी के साथ जीवन बिताने का था। उसने अपनी यह बात परिवार वालों से जाहिर की और शादी से इंकार कर दिया। इसके बाद घर के दरवाजे पर बरात ने बवाल कर दिया।
No comments:
Post a Comment