स्वयं सहायता समूहों की विभिन्न समस्याओं के निराकरण हेतु श्री गुलाब सिंह, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट उरई को नोडल अधिकारी नामित किया - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Thursday, 11 June 2020

स्वयं सहायता समूहों की विभिन्न समस्याओं के निराकरण हेतु श्री गुलाब सिंह, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट उरई को नोडल अधिकारी नामित किया

जालौन उरई ---------:उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन जिलाधिकारी डाॅ0 मन्नान अख्तर ने अवगत कराया है कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अन्तर्गत जनपद के विभिन्न विकास खण्डों में गठित महिला स्वयं सहायता समूहों के अन्तर्गत कार्य करने वाली महिलाओं के समक्ष विभिन्न समस्याये आती है जिनका निराकरण गुणवत्तापरक एवं समयबद्वता के साथ सुनिश्चित नही हो पाता है। अतः इन स्वयं सहायता समूहों की विभिन्न समस्याओं के निराकरण हेतु श्री गुलाब सिंह, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट उरई को नोडल अधिकारी नामित किया जाता है, जो विभिन्न विभागों के अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर इन स्वयं सहायता समूहों में कार्यरत महिलाओं की समस्याओं का निराकरण समयबद्वता के साथ सुनिश्चित करायेगे तथा किसी गम्भीर समस्या के आने पर अधोहस्ताक्षरी को भी संज्ञानित करायेगे। उन्होने बताया कि महिला स्वयं सहायता समूह को समस्या होने पर श्री गुलाब सिंह, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट उरई/ नोडल अधिकारी (मो0नं0 7754910859, 6394613899), डीसी एनआरएलएम (मो0नं0 9451175038, 7880908466, फोन नं0 05162-250716) मोबाइल नम्बर पर शिकायत दर्ज कराये।

No comments:

Post a Comment

Pages