कोरोना काल में नोडल अधिकारी ने कालपी के विभिन्न वार्डो का किया निरीक्षण वह दिए दिशा निर्देश - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Saturday, 6 June 2020

कोरोना काल में नोडल अधिकारी ने कालपी के विभिन्न वार्डो का किया निरीक्षण वह दिए दिशा निर्देश



जालौन उरई------------:  उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन  कोरोना वायरस संक्रमण covid-19 लॉक डाउन 5 में कोरोना काल के चलते नोडल अधिकारी धर्मेन्द्र सिंह द्वारा कस्बा कालपी के विभिन्न वार्डो का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होने सर्वप्रथम आये हुये प्रवासियो के बारे में जानकारी की जिस पर संबंधित द्वारा बताया गया कि 812 प्रवासियों का आगमन हुआ है जिन्हे जिला प्रशासन द्वारा 14 दिनों के लिए होम कोरोन्टाईन किया गया था। कालपी में 02 मामले कोरोना पाजिटिव पाये जाने पर नोडल अधिकारी द्वारा अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका परिषद कालपी को सतर्कता बरतने हेतु निर्देशित किया तथा साफ-सफाई एवं सेनेटाइजेशन हेतु निर्देश दिये गये।
निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी कौशल कुमार, नोडल अधिकारी के लाईजिंग अफसर योगेन्द्र कुमार, अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका कालपी सुशील दोहरे उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages