ड्रग माफिया ने ई-रिक्शा चालक को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Friday, 5 June 2020

ड्रग माफिया ने ई-रिक्शा चालक को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया

लखनऊ--------:उत्तर प्रदेश बदायूं अपराधियों को पुलिस व प्रशासन का कोई डर भय नहीं है  दबंग अपराधी लॉक डाउन के बाद भी अपनी कृतियों को अंजाम दे रहे हैं वहीं एक बर्बरता घटना सामने आई है जहां पर बदायूं में ड्रग माफिया ने  एक ई रिक्शा चालक को पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया जिसकी हालत नाजुक बनी हुई है  पुलिस घटना की जांच में लगी है  ई-रिक्शा चालक पेट्रोल डालकर आग के हवाले करने वाले ड्रग माफिया बताए जा रहे हैं। पुलिस पहले कह रही थी कि ई-रिक्शा चालक ने खुद को आग लगाई है, अब नशे का कारोबार करने वालों की अब तलाश जारी है।बदायूं के बिल्सी में ई रिक्शा चालक पर पेट्रोल डालकर जिंदा फूंक दिया गया। वारदात को अंजाम देने के बाद मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले वहां से फरार हो गए। पुलिस यह कहकर पीछा छुड़ा रही कि उन्होंने खुद को आग लगाई है। ई रिक्शा चालक का बारह साल का बेटा कह रहा कि मारपीट के बाद पिता को जिंदा जलाया गया। 

मामले की जांच जारी है

एसएसपी बदायूं, अशोक कुमार त्रिपाठी ने बताया कि बिल्सी में एक व्यक्ति के जलने की जानकारी मिली है। गांजा के विवाद की बात सामने आई है। प्रारंभिक तौर पर पता चला है कि उन्होंने खुद ही आग लगाई। मामले की जांच कराई जा रही है, उसी आधार पर कार्रवाई होगी।

No comments:

Post a Comment

Pages