कोरोना योद्धा महिला शशक्तिकरण टीम थाना प्रभारी रानी गुप्ता का विश्वमानवाधिकार परिषद ने किया सम्मान - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Friday, 5 June 2020

कोरोना योद्धा महिला शशक्तिकरण टीम थाना प्रभारी रानी गुप्ता का विश्वमानवाधिकार परिषद ने किया सम्मान


उरई-जालौन--------: कोरोना वायरस के वैश्रि्वक संकट-काल में समाज और देश को बचाने के लिए समर्पित स्वास्थ्यकर्मियों, पुलिसबंधुओं, समाजसेवियों की सेवा-निष्ठा के लिए विश्वमानवाधिकार परिषद व अयोध्या प्रसाद विश्वकर्मा आईटीआई कॉलेज ने सम्मान अभियान की शुरुआत की।इसी सिलसिले में आज जिले की तेज तर्रार कोरोना-योद्धा महिला शशक्तिकरण टीम की थाना प्रभारी रानी गुप्ता को विश्वमानवाधिकार परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष यूथ  डॉ प्रियंक शर्मा ने उनको स्मृतिचिन्ह व कोरोना योद्धा सर्टिफिकेट प्रदान कर उनका सम्मान किया।उन्होंने कहाकोरोना के कहर से हम अभी तक बचे हुए हैं तो यह उन कोरोना वॉरियर्स की मेहनत का नतीजा है। लॉकडाउन के दौरान 24 घंटे अनवरत काम करने वाले इन योद्धाओं को विश्वमानवाधिकार परिषद सलाम करता है।विदित हो कि महिला शशक्तिकरण टीम की थाना प्रभारी रानी गुप्ता लगातार महिलाओं, छात्राओं को जागरूक कर रही है उनकी सुरक्षा में दिनरात एक किये हुए है। डॉ प्रियंक शर्मा ने दिन-रात मानवता की सेवा में लगे कोरोना योद्धाओं को  सम्मानित करने का अभियान राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ एम आर अंसारी जी के निर्देशन में  शुरू किया है। उन्होंने बताया कि यह अभियान, एक विनम्र प्रणाम है। यह लगातार चलेगा।इस अवसर पर कोर कमेटी  राष्ट्रीय अध्यक्ष आईएएस जामा, प्रदेश उपाध्यक्ष यूथ कुसुम सक्सेना,राष्ट्रीय महासचिव आशीष कौशिक,जिला अध्यक्ष यूथप्रकोष्ठ मृदुल साकेत नीखरा,दीपक वर्मा,मनोज यादव ने कोरोना योद्धाओ के इस प्रकार के जज्बे को सलाम किया।

No comments:

Post a Comment

Pages