पत्नी के वियोग में 26 वर्षीय युवक ने कुएं में कूदकर दी जान - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Tuesday, 18 August 2020

पत्नी के वियोग में 26 वर्षीय युवक ने कुएं में कूदकर दी जान

 जालौन उरई-------:  उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन के विकासखंड रामपुरा  थाना क्षेत्र के अंतर्गत चार दिन पूर्व घर  से लापता हुए युवक का शव कुए में तैरता मिला  घर में सो रहा युवक लापता हो गया था। युवक के पिता ने खोजबीन के बाद थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। मंगलवार को युवक का शव घर के पास स्थित कुएं में पड़ा मिला। परिजनों ने पुलिस को बताया कि युवक का पत्नी से विवाद चल रहा था। जिसके चलते उसने डायरी में सुसाइड नोट लिखकर कुएं में कूदकर जान दे दी।
जिससे गांव में अफरातफरी मच गई। परिजनों की सूचना पर पहुंचे जगम्मनपुर चौकी प्रभारी भगत सिंह बौद्ध ने पुलिस व ग्रामीणों के सहयोग से शव कुएं निकलवाकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। परिजनों ने पुलिस को बताया कि मृतक देवेंद्र की शादी पांच वर्ष पूर्व जालौन निवासी शिल्पी से हुई थी। शादी के दो वर्ष बाद हीपति पत्नी में विवाद हो गया। जिसके चलते मामला पुलिस व न्यायालय तक पहुंच गया। पिंकी अपने पिता के घर जालौन में ही रह रही थी। पत्नी के वियोग में युवक ने अपने पिता व दादी के पक्ष में डायरी में सुसाइड नोट लिखा और कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली।

No comments:

Post a Comment

Pages