जमीनी विवाद के चलते खेतों पर काम कर रहे दो भाइयों को कुल्हाड़ी से किया बुरी तरह घायल - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Tuesday, 18 August 2020

जमीनी विवाद के चलते खेतों पर काम कर रहे दो भाइयों को कुल्हाड़ी से किया बुरी तरह घायल

  जालौन उरई ---------:उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन  के कोंच कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत  ग्राम घिलौर में खेत में काम कर रहे दो भाइयों पर उनके विरोधियों ने अचानक धावा बोलकर कुल्हाड़ियों से हमला कर दिया। जिससे दोनों भाई बुरी तरह घायल हो गए। आसपास खेतों में काम कर रहे किसान दौड़े तो हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए।
 प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद जालौन के  विकासखंड नदीगांव थाना क्षेत्र के ग्राम घिलौर में सोमवार शाम दबंगों ने पुरानी रंजिश के चलते गांव के ही रघुनाथ पुत्र वीरेंद्र सिंह व उनके भाई रायसिंह पर गांव के ही इंद्रपाल सिंह पुत्र अमृत सिंह, ज्ञान सिंह पुत्र रामसिंह, पुनीत सिंह व नवनीत सिंह पुत्रगण इंद्रपाल सिंह ने गालीगलौज करते हुए जान से मारने की नीयत से कुल्हाड़ियों से हमला कर दिया जिससे दोनों भाई घायल होकर गिर पड़ेे। दूसरे खेत पर मौजूद उनके पिता व अन्य परिजन व किसान दौड़े तो हमलावर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। रायसिंह की तहरीर पर मंगलवार को पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। नदीगांव इंस्पेक्टर रूपकृष्ण त्रिपाठी का कहना है कि जमीन को लेकर विवाद हुआ है, आरोपियों की तलाश की जा रही हैं।


No comments:

Post a Comment

Pages