जालौन उरई------:( रिपोर्ट आशीष पाठक भारत न्यूज़ नेशन 24 network )उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन वैश्विक महामारी कोरोना वायरस संक्रमण कोविड-19 के चलते लोगों को रोजगार से रूबरू नहीं हो पा रहे हैं जिससे बे चोरी करने पर उतारू हो गए हैं वही जनपद जालौन में 1 ग्राम में घटना को अंजाम दिया आपको अवगत कराते चलें कि एट थाना क्षेत्र के ग्राम सोमई में रबिवार रात्रि वेखौप चोरो ने दो घरों को निशाना बनाते हुये आभूषण नगदी सहित करीब 5 लाख का सामान लेकर रफूचक्कर हो गए। वही पड़ोस में लगे सीसीटीवी कैमरे में चोरों के आने जाने की फुटेज कैद हो गई।
करीब 4:00 बजे गृह स्वामी को जागने पर दरवाजा खुले होने पर शक हुआ और उन्होंने कमरे में अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था जिसकी सूचना सुबह थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की।वही संदेह पर पूछताछ के लिये एक को हिरासत मे लिया है।
रविवार रात एट थाना क्षेत्र के अंतर्गत सोमई गांव में चोरों ने आतंक मचाते हुए संतोष पुत्र विजय सिंह के मकान में छत के रास्ते से होते हुए प्रवेश किया और अलमारी तथा बक्सा का ताला तोड़कर 30 हजार की नगदी तथा दो मंगलसूत्र 6 अंगूठी 6 सोने की चूड़ी 2 जोड़ी पायल है तथा अन्य सोने के आभूषण साहित् ₹4 लाख का सामान पारकर दूसरे मकान रामकुमार पटेल पुत्र गोविंद सिंह के मकान से सोने के जेवरात तथा नकदी सहित करीब एक लाख का माल पार कर रफूचक्कर हो गए। वही आने जाने की गतिविधि रामकुमार पटेल के घर के सामने लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। रात्रि में अंधेरा होने के कारण तीन लोगों की परछाई सामान ले जाते हुए देखी गई । सुबह गांव के बाहर खेतों पर सामान भी बिखरा पड़ा मिला सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घरों की जांच पड़ताल की तथा सीसीटीवी फुटेज को भी चेक किया जिसमें चोरों का आने का समय 12:58 तथा जाने का समय 2:20 देखा गया। लाखों की चोरी का पता चलने पर सर्किल कोच सी ओ राहुल पांडे भी मौके पर पहुंचे।वहीं पुलिस ने संदेह के आधार पर एक को हिरासत मे लिया है।
जुआ खिलवाने का भी लग चुका आरोप
पूर्व मे सोमई निबासी महिलाए थाना अध्यक्ष पर जुआ खिलाने का आरोप लगा चुकी है उन्होंने आरोप लगाया था कि थाना अध्यक्ष तथा एक सिपाही ने उसके पति को जुआ खिला कर रुपए देने की बात कही थी रुपए ना देने पर झूठे मुकदमे में फंसाने की भी धमकी दी गई थी जिसकी शिकायत महिलाओं ने पुलिस कप्तान से की थी।
लूट का खुलासा नहीं कर सकी पुलिस
इससे पहले 30 जुलाई की रात्रि करीब 4:00 बजे एक ट्रक से भी लूट हुई थी ट्रक मालिक ने थाने में सूचना दी थी की उसका ट्रक उरई से झांसी की ओर जा रहा था तभी गिर थान के पास बोलेरो ट्रक के आगे लगाकर ड्राइवर तथा कंडक्टर को मारपीट कर रुपए लूट ले गए थे जिसका खुलासा 17 दिन बीत जाने के बावजूद भी थाना पुलिस नहीं कर सकी।
No comments:
Post a Comment