बेटा बहू ने बुजुर्ग माता-पिता को घर से निकाला - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Wednesday, 12 August 2020

बेटा बहू ने बुजुर्ग माता-पिता को घर से निकाला

 जालौन उरई------:(रिपोर्ट शिव संपत्ति शर्मा भारत न्यूज़ नेशन प्रचार नेटवर्क जालौन)उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन  जालौन  मुख्यालय उरई से  20 किलोमीटर दूर हाईवे किनारे स्थित  कस्बा आटा में एक कलियुगी  पुत्र बा  बहू ने बूढ़े माता-पिता को घर से निकाल दिया  वह भटकते हुए शिकायत लेकर थाना कोतवाली पहुंचे जालौन जिले के आटा में कस्बा निवासी बुजुर्ग माता-पिता ने थाने में तहरीर देकर बताया उनके बड़े बेटे और बहू ने मकान में हिस्सा मांगते उन दोनों को घर से निकाल दिया है। बहु और बेटा लॉकडाउन में गुड़गांव से लौटे हैं।
पुलिस का कहना है कि पारिवारिक विवाद है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी। कस्बा निवासी बुजुर्ग पिता ने पुलिस को बताया कि उनके दोनों बेटे गुड़गांव की एक फैक्ट्री में काम करते थे। सब अच्छे से चल रहा था। रोज फोन से बहु और नाती सभी से बात होती थी।
सब खुश थे लेकिन कोरोना महामारी की वजह से कम्पनी ने कुछ लोगों को निकाल दिया। बीती  26 मई को मेरा बड़ा लड़का  और बहू आटा घर आ गए कुछ दिन तो ठीक रहे लेकिन अब आये दिन लड़ते रहते हैं कहते हैं उन्हें मकान में हिस्सा चाहिये।
पिता के मुताबिक सरकारी पट्टे पर मकान बना है, और कोई जमीन जायदाद भी नही हैं। हिस्सा देने से मना किया तो तीन दिन पूर्व बेटे बहु ने घर से निकाल दिया। तब दोनों बुजुर्ग पति पत्नी दर-दर की ठोकरे खा रहे है। पिता के मुताबिक छोटा बेटा अभी भी गुडगांव की बाइक कंपनी में काम कर रहा है। फिलहाल वे दोनों घर के पास ही झोपड़ी बनाकर रह रहे हैं। पुलिस का कहना है कि बेटे बहु को बुलाकर बात की जाएगी, यदि बात नहीं बनी तो बाद में मामला भी दर्ज किया जाएगा।


No comments:

Post a Comment

Pages