दो बच्चों सहित नाना नदी में समाया --मौत - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Wednesday, 5 August 2020

दो बच्चों सहित नाना नदी में समाया --मौत

 बांदा पैलानी-------- :  (ब्यूरो रिपोर्ट ) उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद बांदा के  ग्राम  पैलानी मैं नाना के साथ केन नदी में नहाने गए दो बच्चे गहरे पानी में समा गए। बचाने को नदी में नाना भी कूद गए। देर तक घर न लौटने पर  परिजनों     ने खोजबीन की तो नाना व बच्चे का शव कुछ दूरी पर नदी में उतराता मिला। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दूसरे बच्चे की तलाश में नदी में जाल डलवाया। देर शाम तक उसका शव नहीं मिला। घटना से घर में कोहराम मच गया।

पूरी घटना से आपको अवगत कराते चला कि फतेहपुर जनपद के महमनपुर (ललौली) गांव निवासी कल्लू दो दिन पूर्व रक्षाबंधन में पत्नी संगीता और  बेटे आर्यन और आशिक के साथ ससुराल बरेहटा गांव शिव प्रसाद के यहां आया था। मंगलवार को दोनों बच्चे नाना शिव प्रसाद के साथ केन नदी में नहाने चले गए। नहाते समय आर्यन गहरे पानी में जाकर डूबने लगा। उसे बचाने के लिए आशिक और शिव प्रसाद बढ़े तो वह भी डूब गए। जब 11 बजे तक तीनों घर नहीं लौटे तो स्वजन ने उनकी तलाश की। घाट में कपड़े मिलने पर डूबने की आशंका हुई। केवटों की मदद से तलाश की तो शिव प्रसाद और आर्यन के शव कुछ दूरी पर नदी में उतराते हुए बरामद हो गए। दूसरे बच्चे आशिक का शव खोजा जा रहा है। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस नदी में जाल डालकर आशिक के शव को तलाश का रही है। बताते हैं कि महमनपुर गांव निवासी कल्लू मुंबई में रहकर मजदूरी करता था। कुछ दिनों पहले वह रक्षाबंधन में पत्नी संगीता और दोनों बेटों के साथ बरेहटा आया था। आर्यन कक्षा पांचवी का छात्र था। जिगर के दो टुकड़े खोने के बाद अपने भाइयों को राखी बांधने आई संगीता पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। उसका रो-रोकर बुरा हाल है। गांव वालों ने दोनों बच्चों सहित शिव प्रसाद के डूबने की खबर सुनी तो पूरे गांव में मातम छा गया।

No comments:

Post a Comment

Pages