जनपद जालौन के अखिल भारतीय बढ़ई महासभा की मासिक बैठक संपन्न - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Sunday, 13 September 2020

जनपद जालौन के अखिल भारतीय बढ़ई महासभा की मासिक बैठक संपन्न

जालौन उरई-------:उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन के मुख्यालय उरई स्थित अखिल भारतीय पांचाल बढ़ई महासभा की बैठक कालपी रोड स्थित   अखिल भारतीय पांचाल  बढ़ई महासभा के राष्ट्रीय महासचिव श्री मैया  दीन पांचाल के आवास पर संपन्न हुई जिसकी अध्यक्षता  राम नरेश पांचाल  सिहारी  दाउदपुर ने की कार्यक्रम की शुरुआत  देव शिल्पी भगवान विश्वकर्मा के  चरणों में फूल अर्पित कर  दीप प्रज्वलित कर  फूल माला चढ़ाकर की  इसके बाद  समस्त पदाधिकारियों  द्वारा  17 सितंबर को देव शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की पूजन की रूपरेखा बनाई गई व समाज को आगे बढ़ाने के लिए आपसी पर चर्चा की गई जनपद जालौन के जिला अध्यक्ष राम शंकर पांचाल जी ने भगवान विश्वकर्मा के मंदिर निर्माण हेतु कुछ सुझाव दिए व उन्होंने अवगत कराया की गरीब तबके के समाज के लोगों को शहर में आशियाना उपलब्ध कराने का पूर्ण प्रयास   जारी है समाज के  बुजुर्ग मातादीन पांचाल ने समाज से आग्रह किया कि शिक्षा पर जोर दिया जाए राष्ट्रीय महासचिव मैया दिन पांचाल ने ने कहा कि समाज के बेरोजगार युवाओं को रोजगार दिलाने की पूर्ण कोशिश की जाए समाज के वरिष्ठ अध्यक्ष रमेश पांचाल पत्रकार जी ने कहा कि समाज को आगे बढ़ाने का कमेटी पूर्ण प्रयास कर रही है लोगों को जो गांव में दबे कुचले तबके के समाज के लोग हैं उनको शहर में लाने का भरकम प्रयास जारी है वहीं राष्ट्रीय संगठन मंत्री हरिमोहन पांचाल ने जिला अध्यक्ष रामशकर पांचाल व समस्त जिला कमेटी के सदस्यों की समाज के हित के लिए कार्यों की बड़ी प्रशंसा की वही प्रदेश मीडिया प्रभारी डॉ शिवकुमार पांचाल ने कहा समाज के युवाओं को रोजगार दिलाया जाए जिससे उनके परिवार का भरण पोषण हो सके इस कार्य के लिए अखिल भारतीय पांचाल महासभा जनपद जालौन पूर्ण प्रयासरत है   वही बुंदेलखंड प्रभारी अशोक पांचाल जी ने समाज को आगे बढ़ाने के लिए बिंदुवार चर्चा की वहां पर उपस्थित समस्त पदाधिकारियों ने अपने अपने विचार रखे मीटिंग में मुख्य रूप से उपस्थित जिला अध्यक्ष रामशंकर पांचाल वरिष्ठ जिला अध्यक्ष रमेश पांचाल पत्रकार राष्ट्रीय महासचिव मैया दिन पांचाल राष्ट्रीय संगठन मंत्री हरिमोहन पांचाल प्रदेश मीडिया प्रभारी डॉ शिवकुमार पांचाल जिला महासचिव  कोमेश पांचाल जिला कोषाध्यक्ष घनश्याम पांचाल जिला उपाध्यक्ष लाल सिंह पांचाल समाज के बुजुर्ग मातादीन पांचाल सुनील आटा रामनरेश  पांचाल  रामप्रसाद  बाबूजी  व नारायण दास सिकरी  शहर अध्यक्ष डॉ मुकेश सहित  अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे i

No comments:

Post a Comment

Pages