जिलाधिकारी ने किया बिल पारण हाल का फीता काटकर लोकार्पण - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Saturday, 19 September 2020

जिलाधिकारी ने किया बिल पारण हाल का फीता काटकर लोकार्पण

जालौन उरई-------:( रिपोर्ट- आशीष पाठक भारत न्यूज़ नेशन 24 नेटवर्क )उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन के मुख्यालय उरई में  कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी डाॅ. मन्नान अख्तर द्वारा कोषागार भवन के प्रथम तल पर नवनिर्मित बिल पारण हाॅल का फीता काटकर लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ कोषाधिकारी आशुतोष चतुर्वेदी द्वारा बताया गया कि जिलाधिकारी के अथक प्रयास के फलस्वरूप कार्यदायी संस्था ओडीए द्वारा यह हाॅल निर्मित किया गया हैं। उन्होने बताया कि इस हाॅल के निर्माण में कुल रुपया 1407500 धनराशि का व्यय हुआ हैं। बिल पारण हेतु हाॅल में स्टाफ के बैठने की व्यवस्था की जायेगी। इस हाॅल के निर्माण से कोषागार द्वारा बिल पारण कार्यो में तेजी आयेगी।
इस अवसर पर नगर मजिस्ट्रेट सुनील कुमार शुक्ला, जिला विद्यालय निरीक्षक भगवत पटेल, वित्त एवं लेखाधिकारी विक्रम सिंह, सहायक कोषाधिकारी राम मनोहर पाल, जिला सूचना अधिकारी केवी मिश्र, ईडीएम पुष्पेन्द्र सिंह सहित कोषागार का समस्त स्टाफ उपस्थित मौजूद रहे

No comments:

Post a Comment

Pages