जालौन उरई -------:(रिपोर्ट अतुल शास्त्री भारत न्यूज़ नेशन 24 नेटवर्क) आटा क्षेत्र के झांसी कानपुर हाईवे पर स्थित नवीन गल्ला मंडी के पास रविवार की सुबह एक तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी जिससे मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक सड़क पर गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए मौके पर पुलिस ने पहुंचकर एन एच ए आई की एंबुलेंस से इलाज के लिए भर्ती कराया जहां रास्ते में बाइक चालक ने अपना दम तोड़ दिया पुलिस ने मृतक का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया उसकी मौत की खबर लगते ही उसके घर में कोहराम मच गया
रविवार की सुबह तड़के शिशुपाल पुत्र स्वर्गीय बालक राम सविता आयु 23 वर्ष अपने मित्र अवधेश आयु 22 वर्ष निवासी गण नूरपुर थाना चुर्खी के साथ सब्जी लेने के लिए नवीन गल्ला मंडी जा रहा था तभी हाईवे को पार करते समय एक उरई की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी टक्कर इतनी जबरदस्त थी की बाइक पर सवार दोनों लोग उछलकर हाईवे पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उठाकर इलाज के लिए एंबुलेंस से भेज दिया जहां रास्ते में चालक की मौत हो गई उसकी मौत की खबर लगते ही उसके घर में कोहराम छा गया और उसके परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो रहा था पड़ोसियों ने बताया कि उसने कुछ दिन पहले ही सब्जी की दुकान रखी थी और वह अपने सात भाई तीन बहन मैं सबसे छोटा था पुलिस का कहना है कि अभी तक किसी भी प्रकार की कोई तहरीर नहीं मिली है लेकिन कार को कब्जे में ले लिया गया है
Sunday, 11 October 2020
एनएच 27 पर कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत एक गंभीर रूप से घायल
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Bharat News Nation 24
No comments:
Post a Comment