जालौन उरई -------:(रिपोर्ट- आशीष पाठक भारत न्यूज़ नेशन 24 नेटवर्क) उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन मैं आज मुख्यालय उरई स्थित मौनी मंदिर के प्रांगण में शारदीय नवरात्रि की चतुर्थी तिथि के पावन अवसर पर 'माता कूष्मांडा' की आराधना कर
हमराह एक्स कैडेट एनसीसी सेवा संस्थान उरई एवं विट्ठलेश सेवा समिति उरई के संयुक्त तत्वाधान में आज मौनी मंदिर पर फलों का वितरण किया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था के कार्यकारी जिला अध्यक्ष रोहित गुप्ता एवं जिला कोषाध्यक्ष एवं जिला संगठन मंत्री अनिरुद्ध विश्नोई द्वारा श्रीमती शशि सोमेंद्र सिंह एवं डॉ ममता स्वर्णकार का स्वागत से किया । इस कार्यक्रम में महिला थाना अध्यक्ष नीलेश कुमारी एवं रानी गुप्ता एसआई महिला शक्ति मोबाइल प्रभारी उरई ने उपस्थित महिलाओं को महिला शक्ति के विषय मे जानकारी दी ।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से हमराह एक्स कैडेट एनसीसी सेवा संस्थान के बुंदेलखंड अध्यक्ष डॉ शिव कुमार पांचाल कुमार जिला उपाध्यक्ष, अनिरुद्ध प्रताप सिंह जिला सचिव, महावीर राजपूत आदि उपस्थित रहे ।
कार्यक्रम व्यवस्थापक गोपाल गहोई ने सभी का आभार व्यक्त किया एवं निकट भविष्य में भी इसी तरह के कार्यक्रम के आयोजन के विषय में बताया ।
No comments:
Post a Comment