जनपद में अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोग गंभीर रूप से घायल - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Wednesday, 21 October 2020

जनपद में अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोग गंभीर रूप से घायल

जालौन उरई  -------:(रिपोर्ट -अतुल शास्त्री भारत न्यूज़ नेशन 24 नेटवर्क )उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोग घायल हो गए। घायलों को राहगीरों व पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया। यहां एक की हालत गंभीर देखते हुए झांसी मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया।

 आपको घटनाओं से अवगत कराते चलें कि पहली घटना एट थाना क्षेत्र के मंडी गेट के पास हुई। यहां बाइक से जा रहे रामजी (22) पुत्र जीतेंद्र निवासी एट को ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। इससे रामजी सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को  गंभीर हालत देखते हुए जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां से झांसी रेफर कर दिया गया। परिजनों ने बताया कि रामजी अपनी बहन के यहां जखोली जा रहा थे। युवक हेलमेट नहीं लगाए था।
दूसरी घटना शहर कोतवाली क्षेत्र के उरई कोंच मार्ग पर मड़ोरा के पास हुई। इसमें दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। एक बाइक पर सवार विशाल (22) पुत्र सुरेश याज्ञिक व इनका साथी नमन अग्रवाल निवासी मालवीय नगर कोंच घायल हो गए। राजगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां उनका उपचार चल रहा है। युवक हेलमेट नहीं लगाए था।


No comments:

Post a Comment

Pages