जालौन रामपुरा -------:(रिपोर्ट -अतुल शास्त्री भारत न्यूज़ नेशन 24 नेटवर्क ) उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन के रामपुरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम जगम्मनपुर में घरेलू आटा चक्की ठीक करते समय फट गई। जिससे अधेड़ गंभीर रुप से घायल हो गया। परिजन उसे आनन-फानन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले आये जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। थानाध्यक्ष संजय कुमार मिश्रा का कहना है उन्हेें कोई सूचना इस बारे में नहीं दी गई।
रामपुरा थाना क्षेत्र के जगम्मनपुर निवासी रामप्रकाश शुक्ला 58 पुत्र स्वर्गीय रामस्वरूप शुक्ला रविवार की दोपहर दो बजे ट्रैक्टर में लगी आटा चक्की चालू करके देख रहे थे। उसी दौरान तेज धमाके के साथ चक्की फट गई। चक्की में लगे पत्थर टूटकर रामप्रकाश के सीने व सिर से टकराए। जिससे वह लहूलुहान होकर घायल हो गए।
परिजन उसे लेकर पीएसची रामपुरा पहुंचे जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया वह खेती पशुपालन करके घर का खर्च चलाते थे। घर के गेहू व जानवरों के दोनों के पिसाई के लिए उन्होंने ट्रैक्टर में आटा चक्की लगा रखी थी। चक्की पिछले कई माह से बंद पड़ी थी। रविवार को चक्की ठीक करते समय यह हादसा हो गया। परिजनों ने पुलिस को बिना बताए ही अधेड़ का अंतिम संस्कार कर दि

No comments:
Post a Comment