जालौन उरई -------:( रिपोर्ट -अतुल शास्त्री भारत न्यूज़ नेशन 24 नेटवर्क) उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन के कोच कोतवाली पुलिस ने सक्रिय बाइक चोर गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास व उनकी निशानदेही पर चोरी की सात बाइकें भी बरामद की हैं। यह बाइकें जिले के विभिन्न क्षेत्रों के अलावा सीमावर्ती जनपद कानपुर देहात से चुराई गई थी। एएसपी ने रविवार को कोतवाली में पूरे मामले का खुलासा करते हुए बताया कि सीओ राहुल पांडे के नेतृत्व में बनाई गई पुलिस टीम की मेहनत रंग लाई और गैंग के पांच सदस्यों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।उन्होंने पुलिस के इस सराहनीय कदम की प्रशंसा करते हुए पांच हजार का इनाम टीम को दिया है। रविवार को कोतवाली में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान एएसपी डॉ. अवधेश सिंह ने बताया कि जिले भर में चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली इलाके से चोरी गई बाइकों को बरामद करने के लिए टीम बनाई गई। पुलिस टीम ने रविवार की सुबह लगभग पांच बजे पंचानन चौराहे के पास से बाइक चुराने बाले गिरोह के पांच सदस्यों को चोरी की बाइकों सहित गिरफ्तार किया है जिनके पास से दो तमंचे और तीन जिंदा कारतूस 315 बोर तथा एक तमंचा एक कारतूस 12 बोर बरामद हुआ। इसके बाद चोरों की निशानदेही पर दो बाइकें विभिन्न स्थानों से बरामद कर ली गईं। इस तरह पुलिस ने सात बाइकें बरामद की हैं। जिन्हें जिले के विभिन्न क्षेत्रों से चुराया गया था, एक बाइक कानपुर देहात जनपद की है।
कोंच के आजादनगर निवासी होशियार अली की 18 सितंबर को चोरी की गई बाइक, 21 सितंबर को भगतसिंह नगर निवासी कलीम पुत्र शमीम की चोरी गई बाइक बरामद कर ली गई हैं।
पुलिस ने मनीष दोहरे पुत्र सुरेंद्र दोहरे निवासी राजेंद्र नगर उरई, नेहरू उर्फ करन गौतम पुत्र राजेश निवासी ग्राम कूंड़ा थाना कैलिया, अनिल दोहरे पुत्र सुरेश दोहरे, प्रयागसिंह पुत्र गंगाराम निवासीगण ग्राम मवई कोतवाली उरई, विशाल पुत्र राजेंद्र कुमार निवासी लहरियापुरवा उरई को गिरफ्तार कर लिया।
सभी आरोपी बाइस से अड़तीस वर्ष की आयु के हैं। जिनमें मनीष कई बार जेल भी जा चुका है। जबकि कइयों का कोई आपराधिक इतिहास नहीं है। एएसपी ने बताया कि ये गिरोह जिले से बाइकें चोरी करके सीमावर्ती मध्यप्रदेश में औने पौने दामों में इन बाइकों को बेच देते हैं।
चोर गिरोह को पकड़ने वाली पुलिस टीम में कोतवाल इमरान खान, एसआई संजीव कटियार, एसआई मदनपाल, सिपाही विवेक कुमार, हरेंद्र चाहर, अल्पेश कुमार, राहुल कुमार आदि शामिल रहे। इस दौरान सीओ राहुल पांडे, कोतवाल इमरान खान, इंसपेक्टर क्राइम उदयभान गौतम, एसएसआई राजेश सिंह आदि मौजूद रहे।
कोतवाल इमरान खान ने बताया कि यह गिरोह बहुत ही शातिराना अंदाज में बाइक चोरी की वारदातों को अंजाम देता है और चोरी करने के बाद दूसरे प्रांत में चोरी के माल का निस्तारण करते हैं।अभी इनके कुछ साथी भागे हुए हैं जिनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। कस्बे से चोरी गई तीन बाइकों की बरामदगी अभी शेष है जो उन भागे हुए बदमाशों के कब्जेे में हैं

No comments:
Post a Comment