जालौन उरई -----:( रिपोर्ट -अतुल शास्त्री भारत न्यूज नेशन 24 नेटवर्क) ! उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन के विकासखंड माधवगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत जालौन बंगरा मार्ग पर छिरिया सलेमपुर के पास तेज़ रफ़्तार अनियंत्रित गाड़ी ने साइकिल सवार को रौंदा। जिसमे साइकिल सवार की मौके पर ही हुयी मौत। आनन-फानन में राहगीरों और परिजनों ने पुलिस को सूचना देकर सडक पर पेड़ काटकर डालकर और शव को जमीन पर रखकर लगाया जाम जिससे कई घंटो आवागमन रहा बाधित। बंगरा रोड से तेज गति से आ रही अनिंयत्रित गाडी ने सुढार निवासी पहलाद पुत्र गोरे लाल उम्र 50 को पीछे से टक्कर मार दी जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यू हो गयी। इसकी सूचना तत्काल राहगीरी ने स्थानीय पुलिस को दी।एक्सीडेंट होने और जाम लगने की सूचना मिलने पर तत्काल स्थानीय पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और साथ ही उन्होंने जाम लगाये लोगों को समझाये जाने का प्रयास किया लेकिन गुस्साये ग्रामीणों ने जाम को नही हटाया तत्पश्चात मौके पर जालौन सीओ विजय आनंद,तहसील दार बलराम गुप्ता,अतिरिक्त इंस्पेक्टर विनय दिवाकर,नायब तहसील दार आलोक कटियार आदि मौके पर पहुचे।
Friday, 16 October 2020
गाड़ी की टक्कर से साइकिल सवार की मौत
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Bharat News Nation 24
No comments:
Post a Comment