जालौन कोंच -------( रिपोर्ट -अतुल शास्त्री भारत न्यूज़ Nation 24 network) देश में कोरोना वायरस के चलतेेेेेे सभी प्रकार के शैक्षणिक संस्थानों को बंद कर दिया गया था लेकिन अब कोरोनावायरस में कमी को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने इंटर कॉलेजों को खोलने की अनुमति दे दी है सरकार द्वारा नई गाइड लाइन में कहा गया कि दिनांक 19 अक्टूबर से कक्षा 9 10 एवं 11 12 की कक्षाएं विद्यालय परिसर में ही चलाई जाए जिसके लिए दिशानिर्देश जारी किए गए इसी संबंध में सूरज ज्ञान मॉडर्न पब्लिक स्कूल में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक भगवत प्रसाद पटेल ,विशिष्ट अतिथि राजेश विश्वकर्मा तहसीलदार एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता बृजबल्लभ सिंह ने की जिला विद्यालय निरीक्षक ने कहा कि हमें शासन के निर्देशों का सख्ती से पालन करना होगा प्रतिदिन विद्यालय एवं बच्चों के बैठने की सीट को सेनेटाइज किया जाना चाहिए प्रत्येक बच्चे के हैंडबॉस की व्यवस्था विद्यालय शासन द्वारा की जाय एवं बच्चों को मास्क अनिवार्य कर दिया जाए क्योंकि हम सुरक्षित रह कर ही कोरोना से लड़ाई लड़ी जा सकती है उन्होंने कहा कि जान है तो जहान है सबसे पहले अपनी सुरक्षा करते हुए हमें दिशा निर्देशों का पालन करना है उन्होंने कहा कि बच्चे की स्कूल आने की लिखित अनुमति उनके अभिभावक द्वारा विशेष रुप से ली जाए अभिभावक की अनुमति के बिना किसी भी बच्चे को स्कूल में शिक्षण कार्य नहीं कराया जाएगा एवं प्रत्येक बच्चे की सीट को निर्धारित किया जाए जिससे यदि कोई बच्चा संक्रमित होता है तो इसका संक्रमण रोका जा सके उन्होंने कहा कि आवश्यकता पड़ने पर नजदीकी पीएससी एवं ग्रामीण स्वास्थ्य केंद्रों की मदद ली जा सकती है राजेश विश्वकर्मा ने कहा कि नगर पालिका एवं ग्राम प्रधानों द्वारा विद्यालयों का सैनिटाइजेशन कराया जाएगा एवं जरूरत पड़ने पर शासन के निर्देशों का सख्ती से पालन कराया जाएगा और प्रत्येक स्थिति में अध्यापकों एवं स्कूल प्रबंधन को स्कूल से ही बच्चों के शिक्षण कार्य को करवाना है क्रय विक्रय अध्यक्ष अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि यह हमारे लिए एक चुनौती होगी हमें इस चुनौती को स्वीकार करते हुए स्कूल में भी बच्चों को पढ़ाना है उन्होंने नदीगांव ब्लॉक के सभी विद्यालयों को अपनी ओर से मास्क देने का वादा किया तो वही कोंच तहसील के सभी विद्यालयों को सूरज ज्ञान ग्रुप आफ स्कूल के प्रबंधक अंकुर यादव द्वारा मार्क्स वितरण किया जाएगा।
विद्यालय के प्रधानाचार्य मनोहर प्रताप एवं प्रशासनिक अधिकारी के के सोनी द्वारा अधिकारियों को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया कार्यक्रम का संचालन चांदनी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य सीताराम प्रजापति ने किया वहीं सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्य एवं अध्यापक कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment