शिकायत के बावजूद नहीं हटा खलियान की भूमि पर से कब्जा - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Monday, 12 October 2020

शिकायत के बावजूद नहीं हटा खलियान की भूमि पर से कब्जा

कोंच जालौन-------:(रिपोर्ट- अतुल शास्त्री भारत न्यूज़ नेशन 24नेटवर्क) उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन के कोच नगर के मोहल्ला गोखले नगर निवासी दिनेश कुमार दुबे का कहना है कि कुछ लोग सरकार भूमि खलियान पर अतिक्रमण कर वहां पर रहने लगे है शिकायत के बाबजूद भी अतिक्रमण को साफ नही कराया जा रहा है।
मुख्यमंत्री को लिखे अपने शिकायती पत्र में दिनेश कुमार दुबे का कहना है कि मौजा बदनपुरा में गाटा संख्या 2588 व 2591 सार्वजनिक भूमि है जो अभिलेखो में खलियान के नाम पर दर्ज है वर्षो से हम सभी किसान वहां पर फसल रखकर कटाई मड़ाई करते आ रहे है आरोप है कि कुछ समय पूर्व महन्तनगर निबासी मनमोहन ने वहां पर बाउंड्रीवाल का निर्माण कर भूमि का अतिक्रमण कर छपरा बना लिया जिससे अब वह खलियान का इस्तेमाल नही कर पा रहे है उन्होंने बीती 1 अक्टूबर को एसडीएम अशोक कुमार को अतिक्रमण को बावत शिकायती पत्र देकर अतिक्रमण हटवाने की मांग की थी लेकिन कोई कार्रवाई अब तक नही की गई।

No comments:

Post a Comment

Pages