जालौन कोंच -------: (रिपोर्ट- अतुल शास्त्री भारत न्यूज़ नेशन 24 नेटवर्क) उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन में लाइट की समस्या गहराई हुई है जहां पर किसान पलेवा नहीं कर पा रहे हैं जिससे आक्रोशित किसानों ने पावर हाउस का घेराव कर हंगामा खड़ा कर दिया कोंच तहसील क्षेत्र के ग्रामीण अंचलों में बेपटरी बिजली व्यवस्था को लेेकर रविवार को ग्रामीणों का गुस्सा फूट कर सड़कों पर आ गया। सैकड़ों ग्रामीणों ने पावर हाउस घेरकर हंगामा किया। मौके पर पहुंचे एसडीएम अशोक कुमार के लाइनमैनों की संख्या बढ़ाने और विद्युत आपूर्ति दिलानेे का भरोसा दिया तब कहीं जाकर ग्रामीण वहां से हटे। किसानों का आरोप है कि लो वोल्टेज और बिजली की बेतहाशा अघोषित कटौती के कारण उनके खेतों का पलेवा नहीं हो पा रहा है। बच्चे भी नहीं पढ़ पा रहे हैं। लोगों की अन्य जरूरतें भी बिना बिजली के पूरी नहीं हो पा रही हैं।
ग्राम तीतरा खलीलपुर, धनौरा, रवा, भेंड़, गुरावती, छानी, सिकरी आदि में बिजली व्यवस्था पूरी तरह से बेेपटरी है। बीते एक पखवाड़े से बिजली की किल्लत से जूझ रहे ग्रामीणों औैर किसानों का सब्र रविवार को टूट गया और सैकड़ों ग्रामीणों ने दोपहर में कोंच के आराजी लेन स्थित बिजलीघर को घेर लिया और हंगामा काटने लगे। मामले की सूचना मिलते ही एसडीएम अशोक कुमार मौके पर पहुंच गए और आक्रोशित ग्रामीणों की समस्या सुनी। ग्रामीणों ने एसडीएम को बताया कि बीते एक पखवाड़े से तीतरा-धनौरा में नाममात्र की लो वोल्टेज के साथ विद्युत आपूर्ति की जा रही है।
जिसके कारण खेतों में पलेवा और सिंचाई कार्य भी पूरी ठप पड़ा हुआ है। समस्या पर गंभीरता से संज्ञान लेते हुए एसडीएम ने मौके पर मौजूद जेई विद्युत को लाइनों पर पहले से तैनात लाइनमैनों के अतिरिक्त दो और लाइनमैनों की तैनाती करने और आपूर्ति व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान शिवशंकर पटेल, संत कुमार, अवधेश पटेल, दिनेश, प्रेमप्रकाश पटेल, बृजपाल, शिवम, श्यामकिशोर, पप्पू, मोहित, राघवेंद्र, कौशल, राहुल, रामलला, नातीराजा, अमर सिंह, गजेंद्र आदि रहे।

No comments:
Post a Comment