बेबस लाचार महिला ने पुलिस अधीक्षक से लगाई न्याय की गुहार - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Thursday, 29 October 2020

बेबस लाचार महिला ने पुलिस अधीक्षक से लगाई न्याय की गुहार

जालौन उरई -------:( रिपोर्ट -आशीष पाठक भारत न्यूज़ नेशन 24 नेटवर्क)  उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन बेबस लाचार महिला ने पुलिस अधीक्षक जालौन के सामने जाकर  दबंगों से पीड़ित महिला ने न्याय की गुहार लगाई आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय में अपने आपबीती सुनाते हुए महिला   ने फककर रोते हुए कहा कि साहब गांव के ही दो लोगों ने मुझे घसीटते हुए घर से बाहर निकाला और गला दबाते हुए ईंटों से मेरे ऊपर हमला किया।                                                       प्राप्त जानकारी के अनुसार मामला जनपद जालौन के सरसई का है जहां पर गायत्री देवी पत्नी नरेश बरार ने  पुलिस अधीक्षक जालौन को शिकायती पत्र देते हुए कहा है कि गांव के ही दो लोग भूरे व राकेश पुत्र टुंडे ने मुझे अपने घर से घसीटते हुए घर से बाहर ले आए और मुझे पटक कर मेरे गले पर लात रखकर ईंटों से मुझ पर प्रहार किए जब मैंने चीखने चिल्लाने की कोशिश की तो हमारे पति बचाने आए तो उनके मुँह पर पैर रखकर उन्हें मारा जिससे उन्हें चोटें आई हैं ।गायत्री ने उचित कार्रवाई कर न्याय की माँग की है।

No comments:

Post a Comment

Pages