जालौन कोंच-- ------: ( रिपोर्ट -अतुल शास्त्री भारत न्यूज़ नेशन 24 नेटवर्क) उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन के कस्बा कोच मैं जेवर व नगदी सहित चार लाख पर किया हाथ साफ कस्बे के सिंहवाहिनी मंदिर इलाके में रविवार रात चोरों ने एक घर से तकरीबन चार लाख के माल पर हाथ साफ कर दिया। चोर डेढ़ लाख नगद के अलावा सोने और चांदी के जेवर ले गए। गृहस्वामी ने बोलेरो खरीदने के लिए कैश इकट्ठा किया था। वारदात के वक्त घर के लोग सोतेे रहेे। चोर मेन गेट से अंदर पहुंचे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई।
आपको घटना से अवगत कराते चलें कि सिंहवाहिनी की ओर जाने वाले रास्ते में मलंगा पुल के पास राजेंद्र पुत्र मंगली कुशवाहा का घर है। राजेंद्र कीमती मवेशी पाले हैं। सुरक्षा के लिए मवेशियों के पास ही लेटते हैं। रविवार रात चोर मेन दरवाजे सेे अंदर पहुंचे। ऊपरी मंजिल पर बने कमरे में रखे बक्से से डेेढ़ लाख रुपये और ढाई लाख के सोनेे, चांदी के जेवर चुरा लिए। चोर एक मोबाइल भी ले गए। राजेंद्र के बेटे की आंख रात लगभग दो-ढाई बजे खुली। कमरे में बिखरा सामान और खुला पड़ा बक्सा देख उसे चोरी की मालुमात हुई। सूचना पर सुरही चौकी पुलिस पहुंच गई। राजेंद्र नेे कोतवाली मेें तहरीर दी
No comments:
Post a Comment