उल्लेखनीय हो कि राज्य सरकार ने पूरे प्रदेश में ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ ई चालान काटने की व्यवस्था लागू कर दी है। इसी क्रम में 1 सितंबर से पूरी तरीके से कालपी क्षेत्र में पुलिस प्रशासन के द्वारा ई चालान कराए जा रहे हैं ।विभागीय सूत्रों के मुताबिक सर्किल के कालपी, आटा, कदौरा, चुर्खी थानों में चेकिंग के दौरान पुलिस टीमों के द्वारा 240 से अधिक गाड़ियों के चालान काटे चुके हैं। लेकिन सितंबर महीने में 8 गाड़ियों के ई चालानो का जुर्माना की धनराशि समन शुल्क तथा चालू अक्टूबर महीने में 4 गाड़ियों का ई चालान का समन शुल्क की धनराशि वाहन मालिकों के द्वारा जमा करा कर चालानों को समाप्त कराया गया है। क्षेत्राधिकारी आर पी. सिंह के मुताबिक हल्के एवं भारी वाहनों के द्वारा सड़कों मे यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर पुलिस अब ई चालान करेेगी। यह व्यवस्था पूरी तरीके से लागू की गई है। उन्होंने चेतावनी स्वरूप कहा कि वाहन चालक अपनी गाड़ी चलाते समय यातायात नियमों का पूरी तरीके से पालन करें।तथा अनावश्यक परेशानियों से बचें
जालौन कालपी------:(रिपोर्ट -विनय पांचाल भारत न्यूज़ नेशन 24 नेटवर्क) उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन वैश्विक महामारी कोरोना वायरस संक्रमण कोविड-19 को दृष्टिगत रखते हुए सड़कों में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ जालौन पुलिस प्रशासन के द्वारा कालपी सर्किल क्षेत्र के 4 थानों में ई चालन की व्यवस्था को पूरी तरीके से एक सितम्बर से लागू कर दिया गया था । चालीस दिनों के अंदर पुलिस ने ढाई सैकड़ों गाड़ियों के ई चालान काटने की कार्यवाही की हैं। लेकिन वाहन मालिक किये गये शमन शुल्क को अदा करने में खास दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं।
No comments:
Post a Comment