हमराह एक्स कैडेट एनसीसी सेवा संस्थान के पदाधिकारियों द्वारा कर्मठ जुझारू लगन शील एसआई साबिर अली का किया सम्मान - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Monday, 14 December 2020

हमराह एक्स कैडेट एनसीसी सेवा संस्थान के पदाधिकारियों द्वारा कर्मठ जुझारू लगन शील एसआई साबिर अली का किया सम्मान

उरई --------:हमराह एक्स कैडेट एनसीसी सेवा संस्थान उरई द्वारा उप निरीक्षक श्री साबिर अली का सम्मान दिनांक 13 दिसंबर 2020 को किया गया ।श्री साबिर अली जी एवं उनकी टीम ने कुछ दिनों पूर्व एक बालक अंशुल जाटव उम्र करीब 3 वर्ष राजेंद्र नगर थाना कोतवाली उरई, जो अपने घर से गुम हो गया था ,परिजनों की सूचना पर चौकी इंचार्ज राजेंद्र नगर उपनिरीक्षक श्री साबिर अली की टीम द्वारा बच्चे को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया गया ।इस तरह के कार्य प्रशंसनीय एवं सराहनीय है ।जालौन पुलिस की कार्यशैली की हमराह एक्स कैडेट एनसीसी सेवा संस्थान प्रशंसा करती है ।इस कार्यक्रम में विशेष सदस्य श्री समीर विश्नोई जी एवं श्री गोपाल गहोई जी द्वारा श्री साबिर अली को माला पहनाकर सम्मानित किया । जिला संयुक्त सचिव श्री पुष्पेंद्र सिंह करमेर ने माला पहना कर उनको शुभकामनाएं दी।
 हमराह एक्स कैडेट एनसीसी सेवा संस्थान के जिला प्रभारी रोहित गुप्ता ने श्री साबिर अली जी को शॉल ओढ़ाकर शुभकामनाएं दी एवं उनके कार्य की प्रशंसा की ।यह बड़ी खुशी की बात है कि हम ऐसे समाज में रह रहे हैं जहां पुलिस की कार्यशैली को आमजन काफी पसंद कर रहे हैं, त्वरित कार्यवाही द्वारा बच्चे को सकुशल ढूंढ कर घर पहुंचाना एक प्रशंसनीय कदम है । आमजन हमेशा जालौन पुलिस के साथ हैं । श्री साबिर अली ने कहा के हमारे लिए सर्वप्रथम हमारा कर्तव्य है। हम अपने कर्तव्य को 24 घंटे निभाने की पूरी कोशिश करते हैं, किसी के लिए कुछ अच्छा हो ,पीड़ित को न्याय मिले यही हमारा मुख्य उद्देश्य है ।श्री साबिर अली जी ने हमराह एक्स कैडेट एनसीसी सेवा संस्थान के पदाधिकारियों को धन्यवाद दिया एवं संस्था द्वारा किये जा रहे सामाजिक कार्यों की  प्रशंसा की ।

No comments:

Post a Comment

Pages