बुंदेलखण्ड--------:(रिपोर्ट- भारत News Nation 24) उत्तर प्रदेश झांसी प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 21 दिसंबर को झांसी दौरे की तैयारियों ने जोर पकड़ लिया है। मुख्यमंत्री यहां किसानाें से सीधा संवाद करेंगे। इसके अलावा वे सरकार की प्राथमिकता वाली किसी योजना का औचक निरीक्षण भी कर सकते हैं। इसे लेकर प्रशासन दिन भर तैयारियों में जुटा रहा।
कृषि कानून को लेकर सरकार और किसानों के गतिरोध के बीच मुख्यमंत्री का दौरा बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। मुख्यमंत्री यहां मंडल के झांसी, ललितपुर और जालौन के तीन हजार किसानों से सीधा संवाद करेंगे। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री यहां किसानों को कृषि कानून के लाभ बताएंगे और किसानों की शंकाओं का समाधान करेंगे। कार्यक्रम का आयोजन ग्वालियर रोड स्थित रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय में होगा। यहां तीन हजार लोगों के बैठने का इंतजाम किया जा रहा है। बुधवार को जिलाधिकारी आंद्रा वामसी ने आयोजन स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को परखा। विश्वविद्यालय के कुलपति डा. अरविंद कुमार से जानकारियां लीं। मुख्यमंत्री का हेलीकाप्टर सीधे विश्वविद्यालय परिसर में ही उतरेगा, इसके लिए यहां हैलीपेड तैयार किया जा रहा है। संभावना जताई जा रही है कि मुख्यमंत्री अपने दौरे के दौरान गो आश्रय स्थल, रैन बसेरा, थाना, अस्पताल या किसी सरकार की प्राथमिकता वाली योजना का भी औचक निरीक्षण कर सकते हैं। इसे लेकर सभी महकमों में अलर्ट दिखा। अधिकारी खुद सभी व्यवस्थाओं नजर जमाए हुए हैं। जानकारी हो कि मुख्यमंत्री के साथ केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही व प्रमुख सचिव देवेश चतुर्वेदी के आने की भी संभावना है।
No comments:
Post a Comment