नई नवेली दुल्हन ने ससुरालियों को किया बेहोश जेवर व नगदी लेकर प्रेमी के साथ रफूचक्कर - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Wednesday, 16 December 2020

नई नवेली दुल्हन ने ससुरालियों को किया बेहोश जेवर व नगदी लेकर प्रेमी के साथ रफूचक्कर

जालौन  उरई-------:( रिपोर्ट- अतुल शास्त्री भारत News Nation 24) उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन  मामला जनपद जालौन के  एट थाना क्षेत्र का है जहां पर एक नई नवेली दुल्हन ने ससुरालियों को  नशीला पदार्थ खिलाकर जेवर व नगदी लेकर प्रेमी के साथ रफूचक्कर हो गई शादी के बाद पहली बार विदा होकर आई बहू ने एक दिन बाद ही ससुरालियों को खाने में नशीला पदार्थ खिला दिया। जब सभी बेहोश हो गए तो वह जेवर व नगदी समेत निकल भागी। ससुरालियों का आरोप है कि वह प्रेमी के साथ भागी है।
बुधवार सुबह होश आने पर उन्होंने मायके सूचना दी। बहू का सुराग न मिलने पर पुलिस को भी तहरीर दी। घटना एट थाना क्षेत्र के कस्बे के एक मोहल्ले की है। मोहल्ला निवासी युवक की बीती 22 नवंबर को बड़े ही धूमधाम से शादी हुई थी।
चौथी पर बहू मायके चली गई और इसके बाद 14 दिसंबर को ससुराल वाले उसे विदा कराकर घर लाए। एक दिन बाद सास ने मंगलवार को बहू से खाना बनवाया। रात में घर वालों ने खाना खाया और सभी बेहोश हो गए। ससुराल वालों का आरोप है कि बहू जेवर, 60 हजार रुपये आदि लेकर प्रेमी के साथ कहीं चली गई।
 सुबह घर वाले जब जगे तब घटना का पता चला। पति ने पुलिस को तहरीर देकर मामला दर्ज कराने की गुहार लगाई है। वही प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार दिवाकर का कहना है कि जांच पड़ताल की जा रही है।

देवर की आरडी के भी ले गई रुपये  
ससुराल वालों का आरोप है कि बहू देवर की आरडी के रुपये भी ले गए। बताया कि एक दिन पहले ही आरडी का भुगतान हुआ था।

No comments:

Post a Comment

Pages