ब्यूटी पार्लर संचालिका ब्यूटी पार्लर में फांसी पर झूली मौत - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Wednesday, 16 December 2020

ब्यूटी पार्लर संचालिका ब्यूटी पार्लर में फांसी पर झूली मौत

जालौन सिरसाकलार-------: (रिपोर्ट - विनय पांचाल भारत News Nation 24) उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन के  कस्बा व थाना सिरसा कलार में एक ब्यूटी पार्लर संचालिका ने अपने ब्यूटी पार्लर में ही फांसी लगाकर जान दे दी कस्बे में ब्यूटी पार्लर संचालिका का शव मंगलवार को फांसी के फंदे पर लटका मिला। पिता ने ससुरालीजनों पर प्रताड़ित करने और हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
 प्राप्त घटना से आपको अवगत कराती चलें कि  जनपद जालौन के कस्बा  व थाना सिरसाकलार में कापी-किताबों की दुकान चलाने वाले सुनील कुमार शुक्ला उर्फ लल्ला की पत्नी रचना उर्फ अर्चना (30) वहीं ब्यूटी पार्लर खोलें थीं। मंगलवार दोपहर लल्ला दुकान के अंदर पानी लेने गए तो रचना का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। तीन वर्षीय बेटी शिया पास खेल रही थी। जानकारी होने पर दुकान के बाहर भीड़ लग गई। ससुरालवाले भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने औरैया जिले के क्योटरा गांव मायकेवालों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे रचना के पिता राजेंद्र अवस्थी ने पुलिस को बताया कि 6 वर्ष पूर्व शादी हुई थी। ससुरालीजन उसे प्रताड़ित करते थे।
पिता ने हत्या का आरोप लगाया। पिता ससुरालियों को बुलाने की मांग पर अड़ गए, इससे शव तीन घंटे शव पड़ा रहा। पिता को समझाकर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी अशोक कुमार वर्मा ने बताया कि प्रथम दृष्टया घरेलू कलह में खुदकुशी की जानकारी मिली है। मायके पक्ष की तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

No comments:

Post a Comment

Pages