हमराह एक्स कैडेट एनसीसी सेवा संस्थान द्वारा ठेकेदार संघ नगर पालिका परिषद , उरई के अध्यक्ष मनोज दुबे का किया सम्मान - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Sunday, 20 December 2020

हमराह एक्स कैडेट एनसीसी सेवा संस्थान द्वारा ठेकेदार संघ नगर पालिका परिषद , उरई के अध्यक्ष मनोज दुबे का किया सम्मान

उरई  जालौन--------: (रिपोर्ट- आशीष पाठक भारत  News Nation24) उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन हमराह एक्स कैडेट एनसीसी सेवा संस्थान उरई जिला जालौन कार्यकारिणी द्वारा आज  ठेकेदार संघ नगर पालिका परिषद , उरई के अध्यक्ष श्री मनोज दुबे जी का सम्मान किया गया । श्री मनोज दुबे जी सामाजिक कार्यों में तन मन धन से निरंतर सहयोग देते रहते हैं। आपको जब भी पता चलता है कहीं पर भी, किसी व्यक्ति को किसी चीज की आवश्यकता है, गरीबों को खाना एवं वस्त्र एवं दवाइयां समय-समय पर निशुल्क उपलब्ध कराते रहते हैं । इनका सेवा भाव हम सभी के लिए सदैव प्रेरणादायक बना रहेगा । यह हम सभी का सम्मान है कि आज हम लोगों को श्री मनोज दुबे जी  का सम्मान करने का अवसर प्राप्त हुआ। जिला संगठन सचिव श्री अनिरुद्ध विश्नोई ने श्री मनोज दुबे जी को हमराह एक्स कैडेट एनसीसी सेवा संस्थान द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों के बारे में अवगत कराया ।श्री मनोज दुबे जी ने संस्था द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की एवं आश्वस्त किया कि जब भी उनकी आवश्यकता हो वह संस्था एवं सामाजिक कार्यों के लिए सदैव उपस्थित रहेंगे ।
इस अवसर पर विशिष्ट सहयोगी श्री गोपाल गहोई जी ने सर्वप्रथम श्री मनोज दुबे जी को माला पहनाकर सम्मानित किया, तत्पश्चात जिला संगठन सचिव श्री अनिरुद्ध विश्नोई जी ने माला पहनाकर उनका सम्मान किया । जिला प्रभारी रोहित गुप्ता ने उनको शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया एवं उनका आभार व्यक्त किया ।

No comments:

Post a Comment

Pages