जनपद जालौन पुलिस को मिली बड़ी सफलता अवैध गांजा की तस्करी करते 96 किलो गांजा सहित तीन गिरफ्तार - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Monday, 21 December 2020

जनपद जालौन पुलिस को मिली बड़ी सफलता अवैध गांजा की तस्करी करते 96 किलो गांजा सहित तीन गिरफ्तार

जालौन उरई --------: (प्रधान संपादक- डॉ शिव कुमार पांचाल भारत News Nation 24 )उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन  तेजतर्रार  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह के निर्देशन में जालौन जनपद पुलिस को मिली बड़ी सफलता  जिसमें  जालौन पुलिस ने  96 किलो गांजे के साथ अवैध गांजे की तस्करी करते तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया 52 के कब्जे से तस्करी में प्रयोग की गई कार्य को भी बरामद कर लिया जालौन  के उरई में एसओजी, सर्विलांस और आटा थाने की पुलिस ने रविवार को वाहन चेकिंग के दौरान झांसी के तीन तस्करों को 96 किलो गांजा के साथ दबोचा। तीनों बुंदेलखंड, आसपास के जिलों के अलावा कानपुर और उन्नाव में गांजा की तस्करी करते थे तस्करों ने उरई शहर के दो लोगों के नाम बताए हैं, पुलिस उनकी तलाश कर रही है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया है। पुलिस लाइन सभागार में सोमवार को एसपी डाक्टर यशवीर सिंह ने  प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मीडिया को अवगत कराया  कि एसओजी, सर्विलांस टीम और आटा थाना पुलिस रविवार को आटा क्षेत्र में जांच के दौरान झांसी-कानपुर हाईवे पर भभुआ मजार के पास अल्टो कार को रोका।
कार में झांसी के शिवाजी नगर न्यू गल्लामंडी रोड निवासी देवेश शिवहरे पुत्र ठाकुरदास, पूरा चिरगांव, लुधियाई निवासी शैलेंद्र सिंह पुत्र धीरज सिंह और नबावाद थाना क्षेत्र के तालपुरा न्यू गल्लामंडी निवासी नवीन साहू पुत्र काशीराम सवार थे। तलाशी लेने पर कार में 96 किलो गांजा और कार सवारों के पास 2470 रुपये, चार मोबाइल फोन बरामद किए गए। एसपी ने बताया कि पकड़े गए तस्करों ने उरई शहर के जीतेंद्र साहू और ब्रजेश साहू के नाम बताए हैं। दोनों से गांजा खरीदकर बुंदेलखंड, आसपास के जिलों के अलावा कानपुर और उन्नाव में सप्लाई करते थे।
एसपी ने बताया कि गांजा की कीमत लगभग 7 से आठ लाख रुपये है। उन्होंने बताया कि आरोपी जीतेंद्र व ब्रजेश की तलाश के साथ गिरफ्तार तस्करों का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है।
पुलिस टीम को मिलेगा 10 हजार इनाम
एसपी ने बताया कि गांजा तस्करों को दबोचने वाली पुलिस टीम को दस हजार रुपये पुरस्कार दिया जाएगा। टीम में आटा थानाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, एसओजी प्रभारी प्रवीण कुमार, सर्विलांस प्रभारी अजय कुमार, उपनिरीक्षक कुलभूषण सिंह, चंदन पांडेय, प्रेम कुमार, शीतला प्रसाद मिश्रा और तीनों टीमों के सिपाही शामिल रहे।


No comments:

Post a Comment

Pages