वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Monday, 21 December 2020

वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत

जालौन  उरई  -------:(रिपोर्ट- अतुल शास्त्री भारत News Nation 24)  मामला कानपुर देहात का है जहां पर एक अज्ञात वाहन ने जालौन निवासी बाइक सवार राजमिस्त्री को  टक्कर मार दी जिससे उसकी मौत हो गई कानपुर देहात माती तिराहे के पास अकबरपुर रोड पर बाइक सवार को वाहन ने टक्कर मार दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वह हेलमेट लगाए था। जालौन जिले का रहने वाला था। राजमिस्त्री का काम करता था।
 थाना सिरसा  कलार ग्राम  मलथुआ जिला जालौन निवासी ताराचंद्र (35) माती पुलिस लाइन में पत्थर लगाने का काम कर रहा था। सोमवार शाम करीब साढ़े आठ बजे वह ससुराल राजपुर के भाल गांव गया था। वहां से बाइक से शाम को बाइक से पुलिस लाइन लौट रहा था। माती तिराहे के पास अकबरपुर रोड पर मुड़ने के दौरान वाहन ने टक्कर मार दिया। राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। लालपुर चौकी इंचार्ज अरूण दुबे व दरोगा दीपक राज पहुंचे। शव की शिनाख्त मृतक के चचिया ससुर मुरीदपुर निवासी राजकुमार ने की। चौकी इंचार्ज ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।


No comments:

Post a Comment

Pages