उरई जालौन-------:( रिपोर्ट विनय पांचाल भारत News Nation 24 )उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन के मुख्यालय में अपर जिलाधिकारी प्रमिल कुमार सिंह की अध्यक्षता में कोविड-19 टीकाकरण अभियान 16 जनवरी 2021 के लांच के सन्दर्भ में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित हुई। बैठक में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ0 सत्यप्रकाश द्वारा दिनांक 16 जनवरी 2021 के कोविड-19 टीकाकरण अभियान से जुड़ी समस्त तैयारियों के संबंध में जानकारी दी। जनपद में कुल चार स्थानों- राजकीय मेडिकल कालेज उरई, जिला चिकित्सालय उरई, सामु0स्वा0 केन्द्र कालपी तथा नदीगांव में टीकाकरण किया जाना हैं। प्रत्येक स्थान पर 100 लाभार्थी होगे। प्रथम फेज में चिकित्सा विभाग से संबंधित लाभार्थी होगे। जनपद को कोविड-19 की 8360 डोज वैक्सीन उपलब्ध करायी गयी हैं। लाभार्थी की पहचान सुनिश्चित करने हेतु लाभार्थी अपने साथ आधारकार्ड लेकर आयेगे। टीम के पास समस्त लाॅजिस्टिक, बैनर, पोस्टर, टीकाकरण कार्ड आदि होगे। टीकाकरण कार्ड के तीन भाग होगे। प्रथम डोज टीकाकरण के समय, प्रथम एवं तृतीय भाग लाभार्थी स्वयं भरेगा एवं द्वितीय भाग वैक्सीनेशन के पश्चात वैक्सीनेटर द्वारा भरा जायेगा। लाभार्थी को द्वितीय डोज लगने के पश्चात लकी ड्रा भी निकाला जायेगा। कार्ड पर द्वितीय डोज से संबंधित समस्त जानकारियां अंकित की जायेगी। टीकाकरण के प्रभाव एवं बचाव हेतु एआईएफआई किट सत्र स्थल पर रहेगी। श्री अजय मेहतेले द्वारा कोविड-19 से संबंधित पोर्टल एवं वैक्सीन के रख रखाव के संबंध में जानकारी दी गयी। एसएमओ द्वारा टीकाकरण की विस्तृत समीक्षा की गयी। अपर जिलाधिकारी द्वारा कोविड-19 टीकाकरण अभियान के सफल संचाल हेतु समस्त अधिकारियों को शासन से प्राप्त निर्देशों के अनुसार प्रथम फेज के टीकाकरण अभियान चलाये जाने हेतु निर्देशित किया गया। उन्होने निर्देशित किया कि लाभार्थी अपने मोबाईल पर आने वाले मैसेज के प्रति जागरूक रहे क्योंकि टीकाकरण से संबंधित सभी जानकारियां लाभार्थियों के मोबाईल पर दी जायेगी। प्राप्त मैसेज का अवलोकन एवं सत्यापन करने के पश्चात लाभार्थी का टीकाकरण किया जायेगा। बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. ऊषा सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक डाॅ. अवधेश सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट सुनील कुमार शुक्ला, जिला चिकित्सालय अधीक्षक डाॅ. ए. के. सक्सेना सहित समस्त चिकित्सा अधीक्षक/प्रभारी चिकित्सा अधिकारी सामु. स्वा. केन्द्र./प्रा.स्वा.केन्द्र तथा संबंधित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
Thursday, 14 January 2021
कोविड-19 टीकाकरण अभियान 16 जनवरी से एडीएम ने ली स्वास्थ्य विभाग की बैठक
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Bharat News Nation 24
No comments:
Post a Comment