जिलाधिकारी ने किया विकास प्राधिकरण का औचक निरीक्षण - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Monday, 22 February 2021

जिलाधिकारी ने किया विकास प्राधिकरण का औचक निरीक्षण

उरई जालौन-------: (ब्यूरो रिपोर्ट- भारत News Nation 24) उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन डीएम प्रियंका निरंजन ने सोमवार को उरई विकास प्राधिकरण (ओडीए) का औचक निरीक्षण किया। पटल सहायक से उनके कार्यों के बारे में भी जानकारी की। अधिकारियों ने कार्यालय में पानी की समस्या से अवगत कराया। इस पर डीएम ने समाधान का भरोसा दिया। उन्होंने खिड़की में टूटे शीशे को देखकर नाराजगी जताते हुए इसे बदलने के निर्देश दिए।

डीएम ने निर्देश दिया कि कार्यालय में एक बड़ा मैप, योजनाओं की जानकारी के लिए एक बोर्ड भी लगाया जाए ताकि लोगों को कार्यों तथा योजनाओं के बारे में जानकारी हो सके। उन्होंने कार्यालय परिसर में भी टावर लगवाने के निर्देश दिए। इसके बाद डीएम ने उरई क्लब का भी निरीक्षण किया। परिसर में घास फूस तथा गड्ढे को देखकर संबंधित अधिकारी को व्यवस्था दुरुस्त करने व मैदान के किनारे फूल लगवाने के निर्देश दिए। एक लाइब्रेरी बनाने को कहा। साथ ही बच्चों के खेलने के लिए मैदान बनाने और इसकी देखरेख की जिम्मेदारी जिला क्रीड़ा अधिकारी को देने के निर्देश दिए। डीएम ने क्लब में बने आडीटोरियम हॉल, योगा हॉल, मीटिंग हॉल का भी निरीक्षण किया तथा साफ. सफाई आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान नगर मजिस्ट्रेट सुनील कुमार शुक्ला, जिला सूचना अधिकारी केवी मिश्र आदि रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages