किशोरी के साथ दुष्कर्म के मामले में 12 साल की कैद व ₹55 हजार अर्थदंड साथी को 5 साल की कैद ₹10 हजार अर्थदंड - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Thursday, 18 February 2021

किशोरी के साथ दुष्कर्म के मामले में 12 साल की कैद व ₹55 हजार अर्थदंड साथी को 5 साल की कैद ₹10 हजार अर्थदंड

उरई जालौन  --------:(रिपोर्ट -अतुल शास्त्री भारत News Nation 24 )उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन में किशोरी को अगवा कर ले जाने और उसके साथ बलात्कार करने के दोषी को अदालत ने 12 साल की कैद और 55 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। उसके साथी को पांच साल की कैद और दस हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है। 
जिला शासकीय अधिवक्ता लखनलाल निरंजन ने बताया कि कैलिया थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 23 मार्च 2017 की रात उसकी बेटी को गांव के ही कमलेश राठौर ने फोन करके घर के बाहर बुलाया और अपने साथी रोहित राठौर के साथ बाइक पर बैठाकर भगा ले गय
इसके बाद पिरौना में उसने बाइक छोड़ दी और चार पहिया वाहन में बैठाकर लखीमपुर खीरी ले गया। जहां रोहित राठौर ने तीन चार दिनों तक बेटी के साथ दुष्कर्म किया। बाद में पुलिस ने किशोरी को बरामद कर लिया। इस मामले में पुलिस ने किशोरी का मेडिकल कराने के बाद 29 मार्च को मामला दर्ज किया।
इस मामले में पैरवी कर कर रहे विशेष लोक अभियोजक विश्वजीत गुर्जर ने बताया कि विशेष न्यायाधीश पॉक्सो कोर्ट गुलाम मुस्तफा ने मुख्य आरोपी रोहित राठौर को 12 साल की कैद और 55 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। उसके रोहित के साथी कमलेश कुशवाहा को पांच साल की कैद और दस हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई। उन्होंने बताया कि मिशन शक्ति के अंतर्गत यह सजा सुनाई गई है।

No comments:

Post a Comment

Pages