उरई जालौन -------:(रिपोर्ट -अतुल शास्त्री भारत News Nation 24) उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन के विकासखंड कोच नगर पालिका में कोंच पालिका बोर्ड की बजट बैठक गुरुवार को सभासदों ने जमकर हंगामा काटा। पालिका बोर्ड बैैठक के इतिहास में यह पहली बार हुआ जब लोकसभा और विधानसभा की तर्ज पर यहां भी जमकर कुर्सियां और बोतलें चलीं। हंगामे के कारण बैठक में अफरातफरी मच गई। हंगामे की शुरुआत बोर्ड में रखे गए बजट प्रस्ताव के विरोध से शुरू हुआ। विरोध करने वाले 11 सभासद कार्रवाई रजिस्टर में अपना विरोध दर्ज करने की बात कह रहे थेे जबकि उसमें सिर्फ दो लोगों का विरोध दर्शाया गया था। बस इसी बात पर विरोधी सभासद हत्थे सेे उखड़ गए और कुर्सियां-बोतलें फिंकने लगीं। हालांकि विरोध के बावजूद 11 के मुकाबले 13 सभासदों के बहुमत से बजट 2021-22 प्रस्ताव पारित कर दिया गया।
पालिकाध्यक्षा डॉ. सरिता वर्मा की अध्यक्षता और प्रभारी ईओ एसडीएम अशोक कुमार की मौजूदगी में पालिका बोर्ड की बैठक जब शुरू हुई तो सभी सभासद मौजूद थे। जैसे ही पटल पर बजट प्रस्ताव रखा गया तभी 11 सभासदों ने विरोध शुरू कर दिया। उनका कहना था कि पहले पालिका की बचत में रखे दस करोड़ का उपयोग किया जाए इसके बाद अन्य प्रस्ताव लाए जाएं। वे सदन से निकल गए तो उनके जाते ही बजट पर चर्चा शुरू हो गई और 38 करोड़ 23 लाख 6 हजार 119 की आय एवं 37 करोड़ 98 लाख 50 हजार के व्यय के साथ 24 लाख 6 हजार 119 की बचत का प्रस्ताव पारित कर दिया गया।
इसमें केवल दो सभासदों का विरोध कार्रवाई रजिस्टर में दर्ज किया गया था। बस यहीं से हंगामे की शुरुआत हो गई और सभी 11 सभासदों ने सभी का विरोध कार्रवाई रजिस्टर में दर्ज करने की मांग करनी शुरू कर दी। अफरातफरी के बीच पालिकाध्यक्षा व उनके पक्ष के कुछ सभासदों के साथ विरोधी पक्ष के सभासदों की तूतू-मैंमैं शुरू हो गई। कुर्सियां और बोतलें फेंकी जाने लगी। हंगामा करीब 25 मिनट तक हंगामा चला।
गुरुवार को बैठक में रखेे गए बजट प्रस्ताव का विरोध करनेे बालेे सभासद सदन सेे उठ कर नीचे हॉल में पहुंच गए और अपनी एकता दिखाते हुए विरोध जताया। बताया कि पालिकाध्यक्षा जब उनकी बात सुनने को राजी नहीं थीं तो उन्होंने यह कदम उठाया। विरोध करने वाले सभासदों मेें धर्मेंद्र यादव, दंगल सिंह यादव, रुबीना, सितारा, विमलादेवी, विशाल गिरवासिया, अर्चना रजक, वंदना यादव, नसीम निहारिया, अरविंद खटिक, मुबारक कुरैशी शामिल रहे।
इस दौरान जेई रामवीर सिंह, लिपिक विजय अवस्थी, जीवनलाल बाल्मीकि, आरआई सुनील यादव, सभासद अमित यादव, महावीर यादव, अनिल पटैरया, रविकांत कुशवाहा, पुष्पेन्द्र सरौनिया, नंदिनी कुशवाहा, पूजा भदौरिया, प्रियंका सर्राफ, शकील मकरानी, समसुद्दीन मंसूरी, मनोज मोर, जाहिद, सुनीता वर्मा, नामित सभासद सुनील शर्मा, नरेश वर्मा, कृष्णा झा, शंभूदयाल सोनी आदि मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment