जालौन उरई -------:(रिपोर्ट -शिव सिंह सेंगर भारत News Nation 24) उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन के विकासखंड कदौरा के तीन गांव में स्थित परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण किया। स्कूल में बच्चे कम मिलने व शौचालयों में गंदगी मिलने पर नाराजगी जताई।
कदौरा संवाददाता की जानकारी के मुताबिक खंड शिक्षा अधिकारी आनंद भूषण ने ग्राम इकौना, रैला व मंझवार स्थित उच्च प्राथमिक व प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। उच्च प्राथमिक विद्यालय में बच्चे कम और शौचालय में गंदगी देख नाराजगी जताते हुए साफ-सफाई के निर्देश दिए। रसोई में उखड़े टाइल्स पर भी उन्होंने नाराजगी जताई। बीईओ ने बताया कि विद्यालय में मरम्मत आदि के लिए शासन से तीन किस्तों में एक लाख 75 हजार प्रदान किए हैं। फिर भी व्यवस्थाएं ठीक नहीं है। दिव्यांग सीट भी शोपीस के लिए लगाई है।
बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया
कदौरा------: डॉक्टर अजय शर्मा की अगुवाई में स्वास्थ्य टीम ने ब्लॉक क्षेत्र के हरचंद्रपुर स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय के बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। बच्चों के नाक, कान, दांत नाखून आँख आदि चेक कर उन्हें आवश्यक दवाएं दी गई। इस मौके पर डॉक्टर रुपल गुप्ता, डॉ दयाशंकर गिरी, डॉ विशाल सक्सेना व डॉक्टर रश्मि त्रिपाठी आदि रहे।
No comments:
Post a Comment