पत्नी ने लगाया आरोपदबंगों की धमकी से सेवानिवृत्त कांस्टेबल ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Wednesday, 3 March 2021

पत्नी ने लगाया आरोपदबंगों की धमकी से सेवानिवृत्त कांस्टेबल ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

 उरई जालौन-------:(ब्यूरो रिपोर्ट भारत News Nation 24 )उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन  के मुख्यालय उरई  शहर कोतवाली क्षेत्र जेल रोड स्थित  रिटायर्ड हेडकांस्टेबल ने अपनी लाइसेंसी राइफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। गोली मुंह और सिर को चीरते हुए छत के लिंटर से जा टकराई। मृतक की पत्नी ने आठ लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
एसपी का कहना है कि मृतक के बेटों का कुछ लड़कों से विवाद का मामला सामने आया है। उन्हीं लड़कों पर धमकाने का आरोप है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मोहल्ला नया पटेल नगर स्थित ठडे़श्वरी मंदिर निवासी श्यामा चरण द्विवेदी (62) साल 2020 में आठ दिसंबर को कानपुर से एचसीपी पद से सेवानिवृत्त हुए
दो दिन पहले उनके लड़कों विजय व अजय का जेके हाउस के पास रहने वाले टाइगर पंडित, युवराज ,रत्नेश, उज्ज्वल पाल, निखिल पटेल आदि आठ लोगों से झगड़ा हुआ था। जिसमें दोनों पक्षों में मारपीट हुई थी। इसी मामले में श्यामाचरण के लड़कों के खिलाफ पुलिस में शिकायत भी हुई थी। पत्नी दर्शन देवी का आरोप है कि वही लड़के मंगलवार की रात धमकाने आए थे। इस पर उसके पति थाने में शिकायत करने गए लेकिन पुलिस ने उनकी नहीं सुनी। रात दो बजे उनके कमरे से गोली की आवाज सुनकर वह दौड़ पड़े, देखा तो उनका शव जमीन पर खून से लथपथ पड़ा था। तत्काल उन्हें जिला अस्पताल लाया गया। जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस व फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से राइफल बरामद की है। पुलिस ने मृतक की पत्नी दर्शन देवी की तहरीर पर आठ आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया ह

No comments:

Post a Comment

Pages