उरई /जालौन------:( रिपोर्ट- आशीष पाठक भारत News Nation 24)उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन वैश्विक महामारी कोरोना वायरस संक्रमण कोविड-19 के चलते जिले में गुरुवार को चार और लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके साथ ही संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3980 हो गई है। इनमें 46 की मौत हो चुकी है और 3921 ठीक हो चुके हैं। इस समय एक्टिव केस 13 हैं। जिला प्रशासन की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, संक्रमितों में आटा व नदीगांव की एक-एक महिला और एक व्यक्ति फतेहपुरा माधौगढ़ का है। चौथा मरीज जालौन के मुरली मनोहर निवासी है। सीएमओ ने खांसी, बुखार, जुकाम जैसी समस्या होने पर जांच कराने को कहा है। 891 सैंपल जांच के लिए भेजे गए।, मुरली मनोहर के संक्रमित मरीज को मेडिकल कॉलेज में बनाए गए कोविड सेंटर भेजा गया है। नगर में एक दिन पूर्व तक कोरोना का कोई भी मरीज नहीं था लेकिन गुरुवार को सीएचसी में एक व्यक्ति के संक्रमित होने की पुष्टि हुई। सीएचसी प्रभारी डॉ. मुकेश राजपूत ने बताया कि उसे मेडिकल कॉलेज में बने कोरोना सेंटर भेजा गया है। उसकी कांट्रेक्ट ट्रेसिंग भी की जा रही है। उसके संपर्क में आए सभी व्यक्तियों की जांच की जाएगी।
Thursday, 1 April 2021
जनपद में चार और कोरोना वायरस संक्रमित एक्टिव केस 13
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Bharat News Nation 24
No comments:
Post a Comment