उरई जालौन------: (रिपोर्ट -अतुल शास्त्री भारत News Nation 24)प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन में प्रेमिका से मिलने गए युवक को महिला के भाइयों ने पीट-पीटकर मरणासन्न कर दिया था। उसके सिर पर ईंट-पत्थर मारकर उसे लहूलुहान कर दिया था। युवक को इलाज के लिए झांसी भेजा गया था। वहां गुरुवार की देर रात उसकी मौत हो गई। इंस्पेक्टर जेपी पाल का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ धाराएं बढ़ाई जाएंगी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार उरई शहर कोतवाली क्षेत्र के बघौरा बाइपास निवासी बंटी उर्फ भूत (24) गुरुवार को ऊमरी अपनी एक महिला मित्र से मिलने उसके मायके गया था। वहां पर महिला मित्र के भाइयों ने उसे देख लिया। नाराज होकर उन्होंने उसकी पिटाई कर पत्थर उसके सिर पर पटक दिया था। बंटी को गंभीर हालत में जिला अस्पताल से झांसी रेफर किया गया था, जहां देर रात उसने दम तोड़ दिया। बताया जाता है कि बंटी और महिला मित्र के बीच करीब तीन साल से दोस्ती थी। दोनों के बीच फोन पर बातें भी होती थीं। इसी को लेकर दोनों के परिजनों के बीच विवाद भी था। महिला मित्र के तीन बच्चे भी हैं।
बंटी उरई में ही बाइक रिपेयरिंग का काम करता था। बहन आगरा निवासी निर्मला का आरोप है कि महिला के फोन पर ही उसका भाई बिना किसी को कुछ बताए आगरा से उरई आया था। क्या पता था कि वह अब अपने भाई को कभी नहीं देख सकेगी। बता दें कि पुलिस ने मामले मे महिला मित्र और उसके दोनों भाइयों के खिलाफ गुरुवार को ही मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार भी कर लिया था।
No comments:
Post a Comment